Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती घोटाला: ED के रडार पर आए कई बड़े नाम, 4 शहरों के 18 ठिकानों पर एक साथ रेड

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती घोटाले में ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर और मदुरै में 18 ठिकानों पर छापेमारी की है. यह मामला 200 उम्मीदवारों के अंक अवैध तरीके से बढ़ाने और धन शोधन से जुड़ा है.

ED Images

तमिलनाडु शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में ईडी (ED) ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत चेन्नई, त्रिची, कोयंबटूर और मदुरै में लगभग 18 जगहों पर छापेमारी की है. ईडी की यह कार्रवाई आवासीय परिसरों और व्यावसायिक ठिकानों पर एक साथ की जा रही है. ईडी के अधिकारी विभिन्न दस्तावेजों, वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड और डिजिटल उपकरणों की जांच कर रहे हैं.

2017 में दर्ज FIR और 2021 की चार्जशीट के आधार पर ED ने दर्ज किया केस

अधिकारियों के अनुसार, ईडी की यह कार्रवाई वर्ष 2017 में केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) द्वारा दर्ज की गई एक प्राथमिकी (FIR) के आधार पर की गई है. इस मामले में पुलिस ने जांच पूरी कर वर्ष 2021 में अदालत में चार्जशीट दाखिल की था. पुलिस की इसी चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज किया था और अब इसी सिलसिले में साक्ष्य जुटाने के लिए छापेमारी की जा रही है. एजेंसी को अंदेशा है कि परीक्षा में हेरफेर के बदले बड़े पैमाने पर अवैध धन का लेन-देन किया गया था. फिलहाल मामले में आगे की विस्तृत जांच और कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है.

ये भी पढ़ें: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर

उम्मीदवारों की शिकायत पर हुई थी एफआईआर

इस मामले में एफआईआर तब दर्ज की गई जब कुछ उम्मीदवारों ने बोर्ड से शिकायत की, जिसमें परिणामों में उच्च अंकों के लिए धांधली का आरोप लगाया गया था. अधिकारियों के मुताबिक, लगभग 200 उम्मीदवारों ने बेईमानी से अंक बढ़ाए थे. अधिकारी ने दावा किया था कि गड़बड़ी की आशंका के बाद पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पहली बार ओएमआर (OMR) शीट सार्वजनिक की जा रही है. उन्होंने कहा था कि उम्मीदवार अपनी और अन्य उम्मीदवारों के अंकों का सत्यापन कर सकते हैं; उसके बाद ही वे कोई शिकायत दर्ज करा सकते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
    Tags:

Also Read


Pension Mission Shakti Digital