Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

केस लड़ा तो करियर खत्म! राम मंदिर चढ़ावा कांड में वकीलों ने क्यों सुनाया ये फरमान? 3 दिन बाद अयोध्या में क्या होगा?

Ram Mandir donation case: अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस गरमाता जा रहा है. बार एसोसिएशन ने आरोपियों का केस लड़ने पर रोक लगाई है.

Ram Mandir donation case: राम मंदिर दान चोरी मामले ने अयोध्या में माहौल गरमा दिया है. सोमवार को बार एसोसिएशन की बैठक में तय हुआ कि कोई भी वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा. एसोसिएशन अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा ने साफ कहा कि अगर कोई वकील आरोपियों का पक्ष लेता है तो उस पर 5 लाख रुपये का जुर्माना लगेगा और उसकी सदस्यता भी खत्म कर दी जाएगी.

आरोपियों को अयोध्या छोड़ने की चेतावनी

बैठक में वकीलों ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव को शहर छोड़ना होगा. वकीलों ने तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है, वरना पूरे अयोध्या को जाम करने की चेतावनी दी गई है.

पुलिस ने दर्ज किया बयान

पुलिस ने सोमवार को ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है. अनिल मिश्रा और गोपाल राव से भी जल्द पूछताछ होगी. जांच एजेंसियां करीब 140 लोगों के बयान दर्ज करने की तैयारी में हैं.

बैंक कर्मचारियों की भूमिका पर शक

जांच में सामने आया है कि करोड़ों रुपये की हेराफेरी सिर्फ गिनती करने वालों से संभव नहीं थी. SIT को बैंक के दो कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका के सबूत मिले हैं. एजेंसियों का मानना है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत के बिना लंबे समय तक दानराशि की चोरी और रिकॉर्ड में बदलाव संभव नहीं था. आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं.

आठ आरोपी कोर्ट में पेश

इस केस में अब तक आठ लोगों को नामजद कर गिरफ्तार किया गया है. इनकी रिमांड सोमवार को खत्म हो रही है और सभी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस दोबारा रिमांड की मांग कर सकती है. रविवार को आरोपियों के घरों पर छापेमारी में ज्वैलरी, नकदी और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद हुए हैं.

ये भी पढ़ें-राम मंदिर तो मात्र उदाहरण…वैष्णो देवी से लेकर तिरुपति बालाजी तक, देश के इन मंदिरों में भी हो चुकी है तगड़ी हेराफेरी

जांच से खुल रही नई परतें

जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे साजिश के नए पहलू सामने आ रहे हैं. पुलिस और SIT की पड़ताल से साफ है कि यह मामला सिर्फ मंदिर के चढ़ावे की चोरी नहीं बल्कि एक संगठित षड्यंत्र है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital