Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Land For Job Scam: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI की टीम, लैंड फॉर जॉब घोटाले में बड़ी कार्रवाई

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं.

Land for job scam

राबड़ी देवी के पटना स्थित आवास पर CBI का छापा

Edited by Nitish Pandey

Land For Job Scam: सीबीआई की एक टीम बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर पहुंच गई है. बताया जा रहा है कि 10 सर्कुलर रोड़ पर तीन गाड़ियों में सीबीआई के अधिकारी पहुंचे हैं. जानकारी के मुताबिक, जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में यह कार्रवाई हो रही है.

ये भी पढ़ें: “ए ललना CM होइहें हिंद के, ओसे PM होइहें हो…” साइकिल पर निकले तेजू भईया, इस गाने संग वीडियो ट्वीट कर जाहिर कर दी ख्वाहिश!

जानिए क्या है लैंड फॉर जॉब स्कैम?

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि रेल मंत्री रहते हुए उन्होंने पटना के 12 लोगों को ग्रुप डी में चुपके से नौकरी दी और उनसे अपने परिवार के लोगों के नाम पटना में जमीनें लिखवा लीं. जांच के दौरान सीबीआई ने दावा किया है कि लालू की पत्नी और राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती और हेमा यादव के नाम रजिस्ट्री कराई गई और जमीन की मामूली कीमत नकद में चुकाई गई.

2021 में सीबीआई ने शुरू की जांच

पूरा मामला 2004 से 2009 के बीच का है. सीबीआई ने इस मामले में 2021 में प्रारंभिक जांच शुरू की थी. सीबीआई को जांच में कई उदाहरण मिले, जहां उम्मीदवारों को कथित तौर पर नौकरी दी गई, जब उनके परिवार के सदस्यों ने लालू के परिवार सदस्यों को अपनी जमीन की रजिस्ट्री की.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital