Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली-UP में चिलचिलाती धूप और उमस का टॉर्चर, तो बिहार-बंगाल में बरसेगा काल; जानें IMD की नई चेतावनी क्या?

IMD के अनुसार उत्तर-पश्चिम भारत में अगले कुछ दिनों तक मानसून कमजोर रहेगा, जिससे दिल्ली, यूपी और हरियाणा में उमस और गर्मी बनी रहेगी. वहीं बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली का अलर्ट जारी किया गया है.

Weather Update 14 July 2026: देश के मौसम चक्र में इस समय एक ऐसा अजीब और हैरान कर देने वाला विरोधाभास देखने को मिल रहा है, जिसने आम जनता से लेकर मौसम वैज्ञानिकों तक की टेंशन बढ़ा दी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा बुलेटिन के अनुसार देश के मौसम में बहुत बड़ा उलटफेर हो चुका है. जहां एक तरफ उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में मानसून अचानक पूरी तरह से रूठ गया है और लोग चिलचिलाती धूप व उमस से बेहाल हैं, वहीं दूसरी तरफ पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे भयंकर हालात पैदा कर दिए हैं.

आज(Weather Update Today) यानी 14 जुलाई 2026 को दिल्ली, लखनऊ, पटना और कोलकाता जैसे देश के बड़े शहरों में मौसम के बिल्कुल अलग-अलग और जुदा रंग देखने को मिलने वाले हैं. मैदानी क्षेत्रों में अगले छह से सात दिनों तक मानसून की सुस्ती बरकरार रहेगी, जिससे तापमान में लगातार इजाफा होगा.

दिल्ली-NCR और हरियाणा में सूखी गर्मी का कहर(Weather Update 14 July 2026)

देश की राजधानी दिल्ली और उससे सटे एनसीआर के इलाकों में मानसून की बेरुखी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. आज दिल्ली और फरीदाबाद में सुबह से ही तेज और तीखी धूप खिलेगी, जिसके साथ हवा में नमी बढ़ने के कारण लोगों को पसीने वाली उमस का भयंकर टॉर्चर झेलना पड़ेगा.

हालांकि दिन के समय कुछ इलाकों में धूल भरी तेज हवाएं चल सकती हैं. हरियाणा के गुरुग्राम और अंबाला की बात करें तो यहां मौसम पूरी तरह से शुष्क रहने का अनुमान जताया गया है और फिलहाल बारिश की कोई भी संभावना नजर नहीं आ रही है. दिन का पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर जा सकता है, जिससे गर्मी का अहसास ज्यादा होगा.

यूपी-एमपी और राजस्थान में धूप-छांव का खेल(Aaj ka Mausam 14 July 2026)

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत मध्य प्रदेश के ग्वालियर और भोपाल में आज आसमान में बादलों की थोड़ी-बहुत आवाजाही जरूर दिखेगी, लेकिन तेज धूप के कारण उमस का स्तर बहुत ऊंचा रहेगा. पश्चिमी मध्य प्रदेश के इंदौर में मानसूनी गतिविधियां पूरी तरह ठप होने से मौसम ड्राय रहेगा, जबकि पूर्वी हिस्से के जबलपुर में शाम को हल्की बौछारें गिर सकती हैं.

वहीं राजस्थान के जयपुर में आज(Weather Update Today) धूप-छांव का खेल चलता रहेगा, मगर किसी भारी बारिश की उम्मीद नहीं है. जोधपुर और बीकानेर में पश्चिमी हवाओं के कारण धूल भरा मौसम रहेगा और चिलचिलाती धूप लोगों को परेशान करेगी. वहीं कोटा में हल्की बूंदाबांदी से थोड़ी राहत मिल सकती है.

बिहार और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार आफत(Weather Update Today)

एक तरफ जहां उत्तर भारत बूंद-बूंद पानी को तरस रहा है, वहीं पूर्वी भारत में मानसूनी बादल अपना सबसे रौद्र रूप दिखाने पर आमादा हैं. मौसम विभाग ने आज बिहार की राजधानी पटना और गया में गरज-चमक के साथ तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बिहार के भागलपुर और पूर्णिया में तो स्थिति और भी गंभीर है, जहां आज बहुत भारी बारिश होने की पूरी संभावना है.

बता दें कि पश्चिम बंगाल की बात करें तो कोलकाता में आज दिनभर आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे और झमाझम बारिश का दौर चलेगा. उप-हिमालयी क्षेत्र के दार्जिलिंग और सिलीगुड़ी में लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और आज भी वहां जलभराव का संकट बना रहेगा.

ये भी पढ़ें- ‘दिसंबर का इंतजार क्यों, कल ही आ जाएं…’ शेख हसीना के बड़े एलान पर बांग्लादेश की अदालत ने तय कर दिया ये अंजाम

झारखंड-छत्तीसगढ़ में बिजली गिरने की चेतावनी

झारखंड के रांची, धनबाद और जमशेदपुर में आज का मौसम (Weather Update Today) काफी सुहावना और राहत भरा रहने वाला है क्योंकि यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश का अनुमान है. हालांकि, बाबा नगरी देवघर में बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की गई है. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जगदलपुर में भी आज भारी मानसूनी बारिश के आसार हैं.

वहीं रायपुर और दुर्ग में केवल बादलों की आवाजाही रहेगी और उमस परेशान करेगी. दक्षिण की ओर बढ़ें तो तटीय ओडिशा के भुवनेश्वर, कटक और पुरी में समुद्र से आने वाली नम हवाओं के कारण अत्यधिक गर्म और पसीने वाली उमस का दौर जारी रहेगा, जिससे लोगों की आफत बढ़ना तय है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read