Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Conrad Sangma Swearing In Ceremony: दूसरी बार मेघालय के सीएम बने कोनराड संगमा, PM मोदी, गृहमंत्री अमित शाह समेत BJP के कई नेता रहे मौजूद

कोनराड संगमा एक तेज तर्रार और युवा नेता हैं और मेघालय के हर समुदाय में उनकी पकड़ मानी जाती है. इसी की वजह से वो एक बार फिर सत्ता में आने में सफल हुए हैं.

Conrad Sangma Swearing In Ceremony

कोनराड संगमा दूसरी बार सीएम बने

Edited by Nitish Pandey

Conrad Sangma Swearing In Ceremony: नेशनल पीपुल्स पार्टी के प्रमुख कोनराड संगमा ने लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली. शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह शामिल हुए.

जानिए कौन हैं कॉनराड संगमा

कोनराड संगमा एक तेज तर्रार और युवा नेता हैं और मेघालय के हर समुदाय में उनकी पकड़ मानी जाती है. इसी की वजह से वो एक बार फिर सत्ता में आने में सफल हुए हैं. बात करें शिक्षा की तो कॉनराड संगमा ने पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी से बीबीए और लंदन विश्वविद्यालय से एमबीए की पढ़ाई की है. साल 2005 में उन्होंने फाइनेंस में एमबीए की डिग्री ली. इसके बाद वो राजनीति में सक्रिय हो गए और अब कॉनराड संगमा के नाम से ना सिर्फ मेघालय बल्कि पूरा देश परिचित हो चुका है.

ये भी पढ़े: Land For Job Scam: आज लालू यादव से पूछताछ करेगी CBI, लैंड फॉर जॉब मामले में होगी पूछताछ, कल राबड़ी से 4 घंटे तक हुई थी पूछताछ

इसके अलावा कोनराड संगमा को संगीत सुनने के अलावा गिटार और पियानों बजाना भी बेहद पसंद है. इसके अलावा उन्हें घूमने फिरने का भी शौक है. वो अबतक ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, इजरायल, इटली, मलेशिया, यूएई, यूके, यूएसए और वेनेजुएला जैसे कई देशों की यात्रा कर चुके हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital