उत्तर प्रदेश की राजनीति और समाजवादी पार्टी के लिए बेहद दुखद खबर सामने आई है. दरअसल उत्तर प्रदेश विधानसभा के सबसे उम्रदराज सदस्य और आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से समाजवादी पार्टी के 5 बार के विधायक आलम बदी आजमी का निधन हो गया है. उन्होंने देर रात करीब 12:30 बजे अपने आजमगढ़ स्थित आवास पर अंतिम सांस ली. उनके निधन की खबर फैलते ही आजमगढ़ से लेकर लखनऊ के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है.
वहीं समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनता ने उनके (Alam Badi Azmi Samajwadi Party)आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी. परिजनों के अनुसार, आज शाम 4 बजे आजमगढ़ स्थित जामिया तुल रशाद में उन्हें पूरे एहतराम के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
आलम बदी का राजनीतिक सफर(Alam Badi Azmi Samajwadi Party)
ज्ञात रहे आलम बदी आजमी का राजनीतिक सफर बेहद प्रेरणादायक और जनसेवा से भरा रहा है. वे सबसे पहले साल 1996 में आजमगढ़ की निजामाबाद विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे थे. अपनी सादगी, बेबाकी और क्षेत्र की जनता से सीधे जुड़ाव के चलते वे निजामाबाद सीट से लगातार मजबूत होते गए. उन्होंने 1996 के बाद 2002, 2012, 2017 और 2022 के विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल की और कुल 5 बार निजामाबाद का प्रतिनिधित्व करते हुए विधानसभा पहुंचे.
विधानसभा में सबसे उम्रदराज विधायक
बताते चलें आलम बदी आजमी वर्तमान में समाजवादी पार्टी के विधायक थे. वे वर्ष 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आजमगढ़ की निजामाबाद सीट से निर्वाचित हुए थे और 23 जुलाई 2026 को अपने निधन के समय तक इस पद पर बने हुए थे. विधानसभा में जब भी वे अपने क्षेत्र या राज्य के विकास, बिजली, पानी और सड़कों जैसे जनहित के मुद्दों को उठाते थे, तो पूरी सरकार और सदन उनकी बात को गंभीरता से सुनता था. अपनी सादगी और ईमानदारी के बल पर उन्होंने आजमगढ़ की राजनीति में एक अलग ही अमिट छाप छोड़ी थी.
ये भी पढ़ें- VIDEO: दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी बोले- ‘मोदी जी, हर जोर आजमा लो… ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी’
जामिया तुल रशाद में होंगे सुपुर्द-ए-खाक
उनके निधन (Alam Badi Azmi Samajwadi Party) के बाद समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है. आलम बदी आजमी के निधन को आजमगढ़ की सामाजिक और राजनीतिक व्यवस्था के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है.
आज शाम 4 बजे आजमगढ़ के प्रतिष्ठित संस्थान जामिया तुल रशाद के कब्रिस्तान में उनकी नमाज़-ए-जनाज़ा अदा की जाएगी, जिसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. जनाज़े में समाजवादी पार्टी के कई बड़े नेताओं, विधायकों और हजारों प्रशंसकों के शामिल होने की उम्मीद है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


