Tej Pratap Yadav Arrest: बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त की सबसे बड़ी राजनीतिक और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है. दरअसल नीट पेपर लीक मामले में सड़क पर उतरे छात्रों के समर्थन में पहुंचे पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के प्रमुख तेज प्रताप यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर पटना की बेऊर जेल भेज दिया है.
बताते चलें मंगलवार की आधी रात को हुए हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और देर रात ही जज के सामने पेश किया, जहां से अदालत ने उन्हें सीधे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में बेऊर जेल भेजने का फरमान सुना दिया.
इसको लेकर पुलिस काआरोप है कि एग्जीबिशन रोड पर प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था बिगाड़ने और तोड़फोड़ भड़काने में तेज प्रताप की मुख्य भूमिका रही है.
कैसे और कहां से हुई गिरफ़्तारी?( Tej Pratap Yadav Arrest)
पूरा मामला शनिवार को नीट धांधली के खिलाफ बुलाए गए बिहार बंद और पटना में हुए उग्र प्रदर्शनों से जुड़ा है. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव प्रदर्शनकारी छात्रों का हौसला बढ़ाने के लिए पटना के रामगुलाम चौक पहुंचे थे. वहां वे छात्रों के साथ धरने पर बैठ गए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तुरंत इस्तीफे की मांग उठाई.
इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पुलिस वाहन में बैठाया था. लेकिन पुलिसिया कार्रवाई के बाद आधी रात को मॉल के पास से हुई उनकी कड़क गिरफ्तारी और देर रात अदालत में पेशी ने इस पूरे मामले में एक नया मोड़ ला दिया है, जिसके बाद उन्हें सीधे बेऊर जेल ट्रांसफर कर दिया गया.
ये भी पढ़ें- न डैमेज कंट्रोल, न छात्रों से संवाद! जानिए NEET विवाद में धर्मेंद्र प्रधान का विकेट गिरने के 5 सबसे बड़े कारण
‘प्रदर्शन की आड़ में तोड़फोड़ का आरोप’
पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, एग्जीबिशन रोड पर छात्रों के आंदोलन के दौरान भड़की हिंसा, पथराव और सार्वजनिक संपत्ति की तोड़फोड़ के मामलों में तेज प्रताप यादव की संदिग्ध भूमिका की जांच की जा रही थी. पुलिस अधिकारियों का साफ कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन की आड़ में उपद्रव भड़काने और कानून-व्यवस्था को खतरे में डालने की इजाजत किसी को नहीं दी जा सकती. देर रात ही कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए तेज प्रताप को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिनों के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया गया.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



