APJ Abdul Kalam Quotes
APJ Abdul Kalam Quotes: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है. 27 जुलाई केवल एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों, आदर्शों और सपनों को आत्मसात करने का अवसर भी है. अपने सरल व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाले डॉ. कलाम आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनकी पुण्यतिथि पर आइए, उनके कुछ ऐसे अनमोल विचारों को याद करें, जो आज भी सफलता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की राह दिखाते हैं.
- “सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते”

- सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो
सपने विचारों में बदलते हैं
और विचार कर्म में परिणत होते हैं.

- किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी का दिल जीतना बहुत मुश्किल है.

- अगर आप असफल हो जाते हैं, तो कभी हार मत मानिए क्योंकि F.A.I.L. का मतलब है “सीखने का पहला प्रयास”
अंत, अंत नहीं होता, बल्कि अंत का मतलब है “प्रयास कभी नहीं मरता”
अगर आपको ‘नहीं’ जवाब मिले, तो याद रखिए नहीं का मतलब है “अगला अवसर”
इसलिए सकारात्मक रहें. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का कहना है, “जीवन को महसूस करें”

- बारिश के दौरान सभी पक्षी आश्रय ढूंढते हैं. लेकिन चील बादलों के ऊपर उड़कर बारिश से बचती है.
समस्याएं आम हैं, लेकिन नजरिया
ही फर्क पैदा करता है!!!

- अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर दूसरी बार में हार गए तो बहुत से लोग यह कहने के लिए तैयार बैठे होंगे कि तुम्हारी पहली जीत महज किस्मत थी.

-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



