Bharat Express DD Free Dish

क्या टूटने वाली है रैपर बादशाह की दूसरी शादी? ईशा रिखी के क्रिप्टिक पोस्ट ने खींचा सबका ध्यान

रैपर बादशाह और ईशा रिखी की शादी को अभी कुछ ही महीने हुए हैं कि दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आने लगी हैं. ईशा रिखी के सोशल मीडिया पोस्ट ने तलाक की अफवाहों को हवा दे दी है.

Badshah rapper, Isha Rikhi

Badshah Isha Rikhi Divorce Rumours: मशहूर रैपर आर सिंगर बादशाह एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार वजह उनका कोई विवादित गाना नहीं बल्कि उनकी शादीशिदा जिंदगी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस-मॉडल ईशा रिखी और सिंगर-रैपर बादशाह ने करीब 4 महिने पहले छिप-छिपाकर एक दूसरे से शादी की थी और सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थीं, जिनमें बादशाह काफी खुश नजर आ रहे थे. हालांकि दोनों ने ही ही कभी अपनी शादी को लेकर खुलकर बात नहीं की. अब ईशा रिखी के सोशल मीडिया पर शेयर किए गए कुछ पोस्ट्स ने सनसनी फैला दी है जिसके बाद से दोनों के बीच अनबन और तलाक की अफवाहें जोर पकड़ने लगी हैं.

ईशा रिखी का क्रिप्टिक पोस्ट

ईशा रिखी के इंस्टाग्राम पर आए एक के बाद एक क्रिप्टिक पोस्ट्स ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. बिना किसी का सीधे तौर पर नाम लिए, ईशा ने जो लिखा है उससे साफ जाहिर होता है कि वह अपनी पर्सनल लाइफ में बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई निशान नहीं दिखते. उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे वह काफी लंबे समय तक चुप रहीं क्योंकि उन्हें लगता था कि उनके पति के रुतबे, ताकत और संसाधनों के आगे वह बहुत कमजोर पड़ चुकी हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Isha Rikhi (@isharikhi)

ईशा के मुताबिक उन्होंने खुद को यह समझा लिया था कि चुप रहना ही उनके लिए ठीक रहेगा लेकिन उनकी इस खामोशी का मतलब यह कतई नहीं था कि उन्होंने हालात से समझौता कर लिया था बल्कि वह तो बस किसी तरह खुद को बचाए रखने की कोशिश कर रही थीं.

बादशाह की चुप्पी बरकरार

ईशा रिखी के इस खुलासे के बाद इंडस्ट्री के कई जाने-माने चेहरे उनके समर्थन में उतर आए हैं. करण औजला की पत्नी पलक औजला और एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन ने कमेंट करके ईशा का हौसला बढ़ाया है. सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी उन्हें मुश्किल वक्त में मजबूत रहने की सलाह दे रहे हैं. जहां एक तरफ ईशा लगातार अपने दिल का हाल बयां कर रही हैं, वहीं दूसरी तरफ बादशाह की तरफ से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है और उनकी चुप्पी कई तरह के सवाल खड़े कर रही है.

ये भी पढ़ें- ‘उस साल और भी बेहतर फिल्में थीं’, 2 नेशनल अवॉर्ड पर अब धनुष ने तोड़ी चुप्पी

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read