Bharat Express DD Free Dish

अमरनाथ यात्रा में हादसा: गांदरबल के खाई में गिरी भक्तों की बस; सामने आई 40 घायल यात्रियों की लिस्ट

Amarnath Yatra bus accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल (बालटाल) में अमरनाथ यात्रियों से भरी एक बस खाई में गिर गई. इस दर्दनाक हादसे में मध्य प्रदेश और राजस्थान के 40 श्रद्धालु घायल हुए हैं. SDRF और पुलिस का रेस्क्यू जारी, घायलों की पूरी लिस्ट देखें

Amarnath Yatra bus accident

Amarnath Yatra bus accident: जम्मू-कश्मीर (Jammu-Kashmir) में पवित्र अमरनाथ यात्रा (Amarnath Yatra) के दौरान मंगलवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हो गया. मध्य प्रदेश (MP) और राजस्थान (Rajasthan) के श्रद्धालुओं को लेकर लौट रही एक बस मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी. रंगा मोड़ (हरिगनीवान) के पास हुए इस खौफनाक हादसे में 40 श्रद्धालु घायल हो गए हैं, जिससे हाईवे पर भारी चीख-पुकार मच गई.

खाई में लुढ़कते हुए एक मकान पर जा गिरी बस

श्रीनगर पुलिस के मुताबिक, यह बस (रजिस्ट्रेशन नंबर AR11 D5655) मध्य प्रदेश के मंदसौर से यात्रियों को लेकर आई थी. बालटाल बेस कैंप के पास सोनमर्ग हाईवे पर बस का बैलेंस बिगड़ा और वह सीधे नीचे की ओर एक घर पर जा गिरी. हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस, SDRF और स्थानीय स्वयंसेवक तुरंत मौके पर पहुंचे और युद्धस्तर पर बचाव अभियान (Rescue Operation) शुरू किया.

SKIMS श्रीनगर रेफर किए गए घायल (Amarnath Yatra accident Update)

सभी 40 घायलों को तुरंत पास के कंगन उप-जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें SKIMS सौरा, श्रीनगर रेफर कर दिया गया है. अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कई घायलों को सिर में चोट (Head Trauma) और मल्टीपल इंजरी आई हैं, लेकिन राहत की बात यह है कि सभी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर और स्थिर बताई जा रही है. घायलों में 14 यात्री मध्य प्रदेश से और 22 राजस्थान से बताए गए हैं. मंदसौर की एडीएम एकता जायसवाल ने भी प्रशासनिक स्तर पर जांच और मदद के आदेश दे दिए हैं.

हादसे में घायल हुए श्रद्धालुओं की पूरी लिस्ट (Amarnath Yatra accident injured list)

मध्य प्रदेश के निवासी: दिनेश (48), रिजवान (40), मुकेश (40), राहुल (45), प्रेम भाई (50), ललिता (55), राजेश कुमार (52), किशोर पंडित (52), चंद्रलाल (35), गायत्री (56), विश्वास राठौर (58), यशोदा (52), देवेंद्र राठौर (48), मीरा (48), सागरलाल कुमार (45), सलकराम (55), इंद्रा (57), चंद्रकांत (48).

राजस्थान के निवासी: विद्या (52), नीलम (44), सीताबाई (58), कनयाबाई (58), गरुड़ (48), ममता जायसवाल (50), सीमाबाई (33), पूनिका राठौड़ (48), ईश्वरलाल (52), प्रकाश राज (52), हरिप्रकाश (52), पवन (52), संपत भाई (46), संगीता (48), हीराबाई (45), लक्ष्मी (58), शिखा (50), सुपिंदर राठौड़ (48), चंदा (58), पार्वती (50), नरेंद्र सिंह (68), गोविंद (55).

ये भी पढ़ें: क्या ऐसे महान बनेगा बिहार? क्लासरूम में ‘कुंभकर्णी नींद’ ले रहे सुपौल के गुरुजी का Video Viral

हादसे के कारणों की जांच शुरू

सभी यात्री बाल-बाल बच गए, जिसे बाबा बर्फानी का चमत्कार ही माना जा रहा है. फिलहाल पुलिस ने इस दर्दनाक दुर्घटना का संज्ञान ले लिया है और बस के अनियंत्रित होने के असल कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read