Pakistan Brutality In PoK 2026: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में जनरल असीम मुनीर की बुजदिल सेना और पाकिस्तानी रेंजर्स ने वहशीपन की सारी हदें पार कर दी हैं. अपनी सीमा पर दुश्मनों के सामने भीगी बिल्ली बनने वाली पाकिस्तानी फौज अब PoK के निहत्थे और बेगुनाह नागरिकों पर अपनी बंदूकों का पराक्रम दिखा रही है. मीरपुर से लेकर रावलाकोट तक पाकिस्तानी सेना ने अंधाधुंध गोलियां बरसाकर सड़कों को खून से लथपथ कर दिया है.
बता दें कि महज 48 घंटे के भीतर पाकिस्तानी रेंजर्स ने 24 मासूमों को भून (Pakistan Brutality In PoK) डाला है, जबकि 7 जून से जारी इस जुल्म में अब तक 98 निर्दोष लोग पाकिस्तानी फौज की गोलियों का शिकार होकर अपनी जान गंवा चुके हैं.
Pakistan Army 🇵🇰 has killed innocent Kashmiri women mostly who were on frontline carrying white flags.#Pok #Protest #Rawalakot #pakistán pic.twitter.com/zloYlSE6KH
— SilentFrame (@SilentFrameM) July 27, 2026
मीरपुर और रावलाकोट में बर्बरता की हद(Pakistan Brutality In PoK)
पीओके में मुजफ्फरबाद कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों पर पाकिस्तानी रेंजर्स बिना किसी चेतावनी के सीधी गोलियां चला रहे हैं. मीरपुर बाजार में जब शांतिपूर्ण बाइक रैली निकल रही थी, तो बुजदिल रेंजर्स ने उन पर गोलियों की बौछार कर दी. हद तो तब हो गई जब घायल नागरिकों को बचाने और उनका इलाज करने से रोकने के लिए कंबाइंड मिलिट्री हॉस्पिटल (CMH) और डिस्ट्रिक्ट हेडक्वार्टर (DHQ) अस्पतालों को भी पाकिस्तानी रेंजर्स ने अपनी बंदूकों के दम पर कब्जे में ले लिया.
यहीं नहीं लोगों का आरोप है कि परिजनों को न तो अपने अपनों के शव दिए जा रहे हैं और न ही घायलों से मिलने दिया जा रहा है. अस्पताल के बाहर बिलखते परिजनों को खदेड़ने के लिए भी रेंजर्स ने गोलियां चलाईं.
ये भी पढ़ें- BJP ने जारी किया नीतीश का वीडियो तो PK बोले- AI है ये
अपनी ही जनता पर दागीं गोलियां
रावलाकोट के चिनार चौक, शहीद चौक और ईदगाह मैदान में डटे प्रदर्शनकारियों पर काबू पाने के लिए पाकिस्तानी सेना ने पूरे शहर को युद्ध के मैदान में तब्दील कर दिया है. घरों की छतों और पहाड़ियों पर तैनात रेंजर्स राइफलों से लोगों को निशाना बना रहे हैं. सड़कों पर गड्ढे खोदकर और मिट्टी की बोरियों के मोर्चे बनाकर वैसे ही नाकेबंदी की गई है जैसी दो देशों की सेनाओं के बीच युद्ध में की जाती है.
वहीं पाकिस्तानी हुकूमत की इस नीचता (Pakistan Brutality In PoK) और दरिंदगी का वीडियो बनाकर स्थानीय लोग सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं, जिससे पूरी दुनिया के सामने मुनीर की सेना का बुजदिल चेहरा नंगा हो चुका है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




