Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली के स्कूलों में परमानेंट प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल बनने का सुनहरा मौका, जानें कैसे करना है आवेदन

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में परमानेंट प्रिंसिपल और वाइस प्रिंसिपल बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 800 से ज्यादा पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है.

UPSC, Education, Job

UPSC Recruitment 2026: अगर आपके टीचिंग में अच्छा खासा अनुभव है और आप दिल्ली के स्कूलों में परमनेंट प्रिंसिपल या वाइस प्रिंसिपल बनने का सपना देख रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी खास होने वाला है. UPSC ने दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग में 800 से ज्यादा पदों पर बीर्तीी निकाली है. इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और अगर आप भी ये मौक हाथ से नहीं जाने देना चांहते हैं तो आज ही UPSC का आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर फॉर्म भर दें. तो चलिए अब आपको इस परीक्षा से जुड़ी कुछ और अहम जानकारी बता देते हैं.

योग्यता और उम्र सीमा की पूरी डिटेल

सबसे पहले बात करें प्रिंसिपल पद की तो इसके लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही, किसी स्कूल में बतौर वाइस प्रिंसिपल, PGT, TGT टीचर के रूप में कम से कम 10 साल का अनुभव होना जरूरी है.

वहीं अगर उम्र सीमा की बात करें तो जनरल और EWS कैटेगरी के लिए अधिकतम उम्र 50 साल है जबरि OBC को 3 साल और SC/ST को 5 साल की छूट दी गई है.

इसके अलावा वाइस प्रिंसिपल के बद के लिए आपको बता दें कि इसके लिए भी आपको ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री अनिवार्य है. साथ ही PGT के पद पर 2 साल या टीजीटी के तौर पर 3 साल का टीचिंग अनुभव मांगा गया है.

जनरल/ईडब्ल्यूएस के लिए अधिकतम उम्र 35 साल तय की गई है, जबकि आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

ये भी पढे़ं- जिन प्रोफेसर कामकोटि को प्रियंका गांधी ने गौमूत्र एक्सपर्ट कहा, जानें उस लीजेंड की A-Z प्रोफाइल

चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

इन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा. पहले पेन-पेपर मोड में कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट लिया जाएगा, जिसमें पास होने वाले उम्मीदवारों को 100 नंबर के इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा.
आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको UPSC के पोर्टल (https://www.upsc.gov.in/hi) पर जाकर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद लॉगइन करके संबंधित वैकेंसी नंबर के सामने दिए गए अप्लाई लिंक पर क्लिक करना होगा. फॉर्म भरते समय अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स, फोटो और अन्य डिटेल्स सही साइज में अपलोड करने होंगे. आवेदन पूरा करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित जरूर रख लें, क्योंकि आगे की प्रक्रिया में इसकी जरूरत पड़ेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read