Bharat Express DD Free Dish

डॉगी की मौत पर नदी में फेंका शव, रोने लगा मालिक; ‘इमोशनल विदाई’ या लापरवाही? देखें VIDEO

Dog Funeral Controversy: मालिक के रोने का वीडियो भले इमोशनल हो, लेकिन शव को नदी में फेंकने की गलती ने लोगों को भड़का दिया है. जानिए क्यों यह तरीका पर्यावरण के लिए खतरनाक है.

Dog Viral Video

 Dog Funeral Controversy: अपने पालतू जानवर को खोने का दर्द वही समझ सकता है जिसने उसे पाला हो. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स अपने मृत कुत्ते को विदाई देते हुए फूट-फूटकर रो रहा है. लेकिन, उसके विदाई देने के तरीके ने इंटरनेट पर एक नई बहस को जन्म दे दिया है.

एक शख्स का अपने मृत पालतू कुत्ते को नदी में बहाते हुए रोने का वीडियो वायरल हुआ है. जहां लोग उसके दुख से इमोशनल हुए, वहीं कुत्ते के शव को नदी में फेंकने पर लोगों का गुस्सा भी फूटा. इस घटना ने पालतू जानवरों के सही, सुरक्षित और सम्मानजनक अंतिम संस्कार पर एक बड़ी बहस शुरू कर दी है.

इमोशनल विदाई या पर्यावरण से खिलवाड़? (Pet Dog Body Thrown In River)

सोशल मीडिया पर विदित शर्मा नाम के यूजर द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो तेजी से देखा जा रहा है. वीडियो में एक शख्स काफी ऊंचे पुल पर खड़ा नजर आ रहा है और नीचे गहरा पानी है. हाथ में अपने मृत पालतू कुत्ते का शरीर लिए वह शख्स लगातार रोए जा रहा है. गहरे दुख के बीच, वह कुत्ते के शव को सीधे पुल से नीचे नदी के पानी में फेंक देता है. शव पानी में तैरता रहता है और शख्स ऊपर खड़ा होकर रोता रहता है.

वायरल वीडियो पर क्यों भड़का लोगों का गुस्सा? (River Pollution Pet Body)

वीडियो देखकर कई लोगों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने मालिक के दर्द को महसूस किया, लेकिन पर्यावरण और पशु प्रेमियों ने इसमें एक गंभीर गलती पकड़ ली. पालतू या किसी भी जानवर के शव को इस तरह सीधे नदी या खुले पानी में फेंकना पर्यावरण के लिए बेहद हानिकारक है. इससे न केवल जल प्रदूषण फैलता है, बल्कि पानी में पनपने वाली बीमारियां इंसानों और अन्य जीवों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं.

सही अंतिम संस्कार पर छिड़ी बहस  (Animal Video Viral)

वीडियो पोस्ट करते हुए विदित शर्मा ने साफ लिखा कि ‘यह अपने साथी को गुडबाय कहने का सही तरीका बिल्कुल नहीं है, उन्हें सम्मानजनक विदाई मिलनी चाहिए.’ इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर पालतू जानवरों के सही अंतिम संस्कार (दफनाने या इलेक्ट्रिक शवदाह गृह का उपयोग करने) को लेकर बहस छिड़ गई है. यूजर्स का कहना है कि भावनाओं में बहकर पर्यावरण और दूसरों की सेहत को खतरे में डालना गलत है.

यह भी पढ़ें-ग्वालियर में BF से परेशान लड़की ने दांव पर लगाई इज्जत, सड़क पर मारपीट के बाद उतारी टी-शर्ट

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read