Parliament Monsoon Session
Kalyan Banerjee on Priyanka Gandhi: पिछले दिनों संसद की कार्यवाही के दौरान तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी (Kalyan Banerjee) को सदन में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया. इसके बाद आज संसद के बाहर कल्याण बनर्जी अपना विरोध दर्ज कराते हुए गले में एक पोस्टर लटकाए नजर आए. उस पर लिखा था, ‘लोकसभा में बंगाल के 20 गद्दार’. यहां “गद्दार” उन सांसदों को कहा गया है जिन्होंने हाल ही में TMC छोड़कर एनसीपीआई में अपना विलय किया. हालांकि, उनका यह अनोखा प्रदर्शन देखकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) उनके पास पहुंचीं, जिसके बाद दोनों के बीच एक पश्चिम बंगाल को लेकर बहस देखने को मिली.
कांग्रेस का हाल ऐसा नहीं होता- बनर्जी
संसद परिसर में तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी और लोकसभा में विपक्ष के नेता प्रियंका गांधी के बीच हल्की-फुल्की लेकिन राजनीतिक तंज से भरी बातचीत देखने को मिली. कल्याण बनर्जी ने राहुल गांधी के संसद में दिए गए भाषण की तारीफ करते हुए कहा, “बहुत अच्छा बोला आपने संसद में… राहुल जी ने भी अच्छा बोला है.” इसके बाद उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में “20 गद्दार” बैठे हैं, जो अब प्रधानमंत्री के पास बैठे हैं और उनका “डिफेक्शन” होना चाहिए.
#WATCH | Delhi: While suspended TMC MP Kalyan Banerjee was protesting outside Makar Dwar on TMC MPs Merger to NCPI, Congress MP Priyanka Gandhi Vadra approached him and said “you took them from Congress to TMC” to which Kalyan Banerjee replied that Mamata Banerjee was thrown out… pic.twitter.com/WIltyZiwUr
— ANI (@ANI) July 30, 2026
बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और पुराने राजनीतिक घटनाक्रमों का भी जिक्र किया. प्रियंका गांधी ने कहा कि “कुछ लोग पहले हमारे यहां से आपके यहां गए और अब आपके यहां से फिर कई और…” इस पर कल्याण बनर्जी ने जवाब दिया कि वे नेता तृणमूल कांग्रेस के टिकट पर जीतकर गए थे, कांग्रेस के टिकट पर कभी संसद नहीं पहुंचे. उन्होंने कहा कि अगर 1997 में कांग्रेस ने ममता बनर्जी को पार्टी छोड़ने पर मजबूर नहीं किया होता तो आज कांग्रेस की स्थिति ऐसी नहीं होती.
इस पर प्रियंका गांधी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने हमेशा ममता बनर्जी को बढ़ावा दिया और उनका सम्मान किया. कल्याण बनर्जी ने भी इस बात से सहमति जताते हुए कहा कि राजीव गांधी ने ममता बनर्जी को हमेशा सम्मान दिया था.
कल्याण बनर्जी ने की अभद्र टिप्पणी
मानसून सत्र के दूसरे दिन बुधवार (22 जुलाई) को विपक्ष के हंगामे के बाद लोकसभा की कार्यवाही स्थगित हुई तो TMC सांसद कल्याण बनर्जी की अपनी पार्टी छोड़ चुके कुछ सांसदों से तीखी बहस हो गई. इनमें मिताली बाग, शताब्दी रॉय और काकोली घोष दस्तीदार शामिल थीं. विवाद की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी.
मामला बढ़ने पर अन्य विपक्षी सांसदों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया. इसके बाद कल्याण बनर्जी सदन से बाहर चले गए, जबकि दूसरे पक्ष के सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंप दी.
ये भी पढ़ें: बदल गए सोनम वांगचुक? 26 दिन का अनशन…अब सरकार की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे, देखें VIDEO
TMC से अलग हुए सांसद
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी की पार्टी TMC को बड़ा झटका लगा. कई सांसद और विधायक पार्टी छोड़कर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में शामिल हो गए. इनमें TMC के 20 सांसद भी शामिल थे, जिन्होंने लोकसभा में अलग बैठना शुरू कर दिया. NCPI ने केंद्र की NDA सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अपना समर्थन दिया.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



