Bharat Express DD Free Dish

बदल गए सोनम वांगचुक? 26 दिन का अनशन…अब सरकार की तारीफ में पढ़ दिए कसीदे, देखें VIDEO

नीट पेपर लीक आंदोलन का नेतृत्व करने वाले सोनम वांगचुक ने संसद में एंटी-पेपर लीक कानून पारित होने पर मोदी सरकार की सराहना की. वांगचुक ने सरकार से आंदोलनकारियों पर कार्रवाई नहीं करने और परीक्षा सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने की भी अपील की.

Sonam Wangchuk Praises Modi Govt: नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर मोदी सरकार के मंत्री का इस्तीफा मांगते हुए लगातार 26 दिनों तक कड़ा अनशन करने वाले लद्दाख के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के सुर अब अचानक बदले-बदले नजर आ रहे हैं.

दरअसल जंतर-मंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के उग्र आंदोलन की सफलता के मुख्य सूत्रधार रहे वांगचुक ने संसद में एंटी-पेपर लीक बिल पास कराए जाने पर मोदी सरकार के कदम की जमकर तारीफ की है. दिल्ली से कश्मीर लौटते वक्त वांगचुक ने केंद्र सरकार की इस पहल पर गहरी खुशी जाहिर की और सरकार की तारीफ में कसीदे पढ़ डाले.

वीडियो जारी कर क्या बोले Sonam Wangchuk?

गुरुग्राम के अस्पताल से डिस्चार्ज होने और राजघाट पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करने के बाद सोनम वांगचुक लद्दाख लौट रहे हैं. एक वीडियो संदेश साझा करते हुए वांगचुक ने बताया कि वे नई दिल्ली से श्रीनगर के बीच हाल ही में शुरू हुई पहली ‘वंदे भारत एक्सप्रेस’ से यात्रा कर रहे हैं और चिनाब ब्रिज के अद्भुत नजारे को देखकर वे भारतीय रेलवे पर गर्व महसूस कर रहे हैं.

दर्सल इसी सफर के दौरान वांगचुक ने लोकसभा में परीक्षा धांधली के खिलाफ संशोधन विधेयक पारित होने पर खुशी जताते हुए कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि परीक्षाओं में सुधार के लिए संसद में बिल लाया गया. उम्मीद है कि सुधारों का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा.

 

26 दिनों के अनशन के बाद दिखे अब स्वस्थ(Sonam Wangchuk Praises Modi Government)

गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर परीक्षा सुधारों को लेकर जब 18 जुलाई को सोनम वांगचुक को धरना स्थल से उठाया गया था, तो उनके समर्थन में जनसैलाब उमड़ पड़ा था. वांगचुक के इस 26 दिनों के अनशन और विरोध प्रदर्शन का ही नतीजा था कि केंद्र सरकार को अपने तत्कालीन शिक्षा मंत्री का इस्तीफा तक स्वीकार करना पड़ा.

हालांकि, वांगचुक ने सरकार द्वारा लिखित में आश्वासन दिए जाने के बाद ही अपना अनशन समाप्त किया था. वांगचुक के इस आंदोलन को जंतर-मंतर की सबसे बड़ी छात्र विजय माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें: लोकसभा में बहस के बाद राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस: गृहमंत्री पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- संसद में मुझे ये बातें बोलने नहीं दीं

सरकर से की ये अपील

संसद में बिल पास होने पर सरकार को धन्यवाद (Sonam Wangchuk Praises Modi Government) देने के साथ ही सोनम वांगचुक ने केंद्र से एक खास अपील भी की. वांगचुक ने कहा कि सरकार के साथ जो लिखित समझौता सीजेपी और उनके बीच हुआ था, उस पर कायम रहा जाए. उन्होंने केंद्र से मांग की कि आंदोलन में शामिल युवाओं और प्रदर्शनकारी छात्रों पर कोई कानूनी कार्रवाई न की जाए.

बता दें कि वांगचुक ने अपील करते हुए ये भी कहा कि देश की युवा पीढ़ी में भरोसे का माहौल बनाना बेहद जरूरी है, ताकि हर नागरिक मिलकर राष्ट्र निर्माण और एक महान भारत बनाने के सपने को साकार कर सके.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read