Agra Miracle Case: कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां मार सके न कोय’, यह कहावत उत्तर प्रदेश के आगरा में बिल्कुल सच साबित हुई है. यहां 65 वर्ष की एक वृद्धा अपनी मौत के लगभग 17 घंटे बाद अचानक जीवित हो उठीं. जिस घर में मातम छाया हुआ था और अंतिम संस्कार की तैयारियाँ चल रही थीं, वहां पलक झपकते ही खुशियां लौट आईं.
उत्तर प्रदेश के आगरा की 65 वर्षीय बीमार महिला को बरेली के अस्पताल में डॉक्टरों ने बुधवार रात मृत घोषित कर दिया था. करीब 17 घंटे बाद, जब अंतिम संस्कार का सामान आ चुका था और दामाद ने अंतिम प्रणाम के लिए पैर छुए, तब महिला के शरीर में हलचल हुई और वह जीवित हो गईं. यह घटना इलाके में कौतूहल और चर्चा का विषय बनी हुई है.
अस्पताल का वो फैसला और मातम की लहर (Declared Dead by Doctors)
उत्तर प्रदेश की रहने वाली 65 वर्षीय महिला काफी समय से बीमार चल रही थीं. हालत बिगड़ने पर उन्हें इलाज के लिए बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार रात करीब 3 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डॉक्टरों की हरी झंडी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते शव को लेकर आगरा स्थित घर आ गए.
अंतिम संस्कार की तैयारी और रिश्तेदारों का जमघट (Miraculous Recovery UP)
घर पहुंचते ही मातम पसर गया. रिश्तेदारों और करीबियों को अंतिम दर्शन के लिए खबर भेज दी गई. देखते ही देखते घर पर परिचितों की भीड़ जमा हो गई और अंतिम संस्कार का सारा सामान भी मंगा लिया गया. सब कुछ तय हो चुका था और महिला की अंतिम यात्रा की तैयारियां पूरी थीं.
उत्तर प्रदेश में 65 साल की महिला अपनी मौत के क़रीब 17 घंटे बाद ज़िंदा हो गई है।
आगरा की यह महिला बीमार थी और बरेली के एक अस्पताल में भर्ती थी। डॉक्टर ने बुधवार रात 3 बजे महिला को मृत घोषित कर दिया था। रिश्तेदार और परिचित अंतिम दर्शन के लिए जुटे थे। अंतिम संस्कार का सामान भी आ… pic.twitter.com/rdRtUisYOd
— Er Manish Rajak (@ManishCEO2) July 31, 2026
दामाद का स्पर्श और हुआ कुदरत का ‘चमत्कार’ (Real Life Miracle Story)
करीब 17 घंटे बीत चुके थे. तभी महिला के दामाद अपनी सास को ‘अंतिम प्रणाम’ करने और उनका आशीर्वाद लेने पहुंचे. जैसे ही दामाद ने श्रद्धापूर्वक अपनी सास के पैर छुए, वैसे ही पूरे कमरे में सन्नाटा चीख में बदल गया, महिला के शरीर में अचानक हलचल हुई, उनकी पलकें फड़कीं और सांसें वापस चलने लगीं. यह देखते ही वहां मौजूद लोग फटी आंखों से एक-दूसरे को देखने लगे.
यह भी पढ़ें-सीएम से मिलने निकली महिला चढ़ गई मोबाइल टावर पर, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा, CM योगी से लगाई यह गुहार
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

