Sawan 2026: हिंदू धर्म में सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए सबसे पवित्र माना जाता है. इस दौरान देशभर के शिव भक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं और गंगा या अन्य पवित्र नदियों से जल लेकर अपने-अपने शिव मंदिरों में भोलेनाथ का अभिषेक करते हैं. साल 2026 की कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है और इसका समापन 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन होगा.
पहला सोमवार और भक्तों का उत्साह
इस बार सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त को पड़ रहा है. भक्तों का मानना है कि इस दिन जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं. यही वजह है कि बड़ी संख्या में कांवड़िए अपनी यात्रा इस तरह तय करते हैं कि वे सोमवार या शिवरात्रि के दिन मंदिर पहुंचकर जल अर्पित कर सकें.
सावन के सोमवार का महत्व
सोमवार का दिन शिवजी को समर्पित होता है और जब यह सावन में आता है तो इसका महत्व और बढ़ जाता है. धार्मिक मान्यता है कि सावन सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं. कांवड़िए जब पैदल यात्रा कर पवित्र नदी से जल लेकर आते हैं और सोमवार को शिवलिंग पर अर्पित करते हैं, तो इसे विशेष पुण्यदायी माना जाता है.
सावन शिवरात्रि का महत्व क्या है?
सावन शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. मान्यता है कि समुद्र मंथन के समय शिवजी ने विषपान किया था और इस दिन जलाभिषेक से उनकी तपन शांत हुई थी. इसी वजह से सावन शिवरात्रि को शिव पूजा का सबसे बड़ा अवसर माना जाता है. इस दिन मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है और कांवड़ यात्रा का समापन भी इसी दिन होता है.
जल चढ़ाना जरूरी है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के किसी भी दिन शिवलिंग पर जल अर्पित किया जा सकता है. भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार किसी भी दिन जलाभिषेक कर सकते हैं. हालांकि, सावन सोमवार और शिवरात्रि का महत्व अधिक होने के कारण इन दिनों जल चढ़ाने की परंपरा सबसे ज्यादा देखी जाती है.
ये भी पढ़ें-सावन महीने के बीच जटाशंकर महादेव मंदिर में दिखा अद्भुत नजारा, शिवलिंग से लिपटा रहा सांप; देखें तस्वीरें
2026 की कांवड़ यात्रा का कार्यक्रम
इस साल कांवड़ यात्रा 30 जुलाई से शुरू हो चुकी है. 3 अगस्त को पहला सोमवार है, जब बड़ी संख्या में भक्त जलाभिषेक करेंगे. वहीं, 11 अगस्त को सावन शिवरात्रि के दिन यात्रा का मुख्य जलाभिषेक और समापन होगा. इस दौरान शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


