Bharat Express DD Free Dish

बिहार बोर्ड से UN तक; बांकीपुर में तहलका मचाने वाले PK की डिग्री सुनकर रह जाएंगे दंग

Prashant Kishor Education: बांकीपुर उपचुनाव में चर्चा में आए जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर का सफर बेहद खास रहा है.

Prashant Kishor Education: बिहार की राजनीति में इस समय सबसे ज्यादा चर्चा जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की हो रही है. पर्दे के पीछे रहकर नेताओं के लिए रणनीति बनाने वाले PK अब खुद चुनावी मैदान में हैं. बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में उन्होंने पहली बार किस्मत आजमाई और जोरदार प्रदर्शन कर रहे हैं.

बिहार से शुरुआत

प्रशांत किशोर का जन्म 20 मार्च 1977 को रोहतास जिले के कोनार गांव में हुआ था. बाद में उनका परिवार बक्सर चला गया. शुरुआती पढ़ाई उन्होंने बिहार में ही की. 1991 में उन्होंने बिहार बोर्ड से एमपी हाई स्कूल, बक्सर से 10वीं पास की. इसके बाद 1993 में पटना साइंस कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की.

लखनऊ में ग्रेजुएशन

इसके बाद उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय में दाखिला लिया और 1996 से 1999 के बीच बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (BBA) की डिग्री हासिल की. मास्टर की पढ़ाई के लिए वह हैदराबाद गए और एडमिनिस्ट्रेटिव स्टाफ कॉलेज ऑफ इंडिया से मास्टर ऑफ हेल्थकेयर एडमिनिस्ट्रेशन (MHA) की डिग्री ली. इसी दौरान उन्होंने पब्लिक हेल्थ और हेल्थ मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की.

विदेश में की पढ़ाई

प्रशांत किशोर ने पढ़ाई का सिलसिला यहीं नहीं रोका. 2010 में वह फ्रांस गए और वहां CAVILAM Vichy से फ्रेंच भाषा सीखी. यह संस्थान क्लेरमों-फेरां यूनिवर्सिटी से जुड़ा हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र के साथ काम

राजनीति में आने से पहले उन्होंने करीब 8 साल संयुक्त राष्ट्र की फंडिंग वाले पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम्स में काम किया. इस दौरान वह हेल्थ और डेवलपमेंट से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रहे. इसी अनुभव ने उन्हें प्रशासन और नीतियों को गहराई से समझने का मौका दिया.

राजनीति की ओर कदम

UN की नौकरी छोड़ने के बाद उन्होंने इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमेटी (I-PAC) बनाई और चुनावी रणनीति तैयार करने का काम शुरू किया. उनकी बनाई रणनीतियों ने कई बार बड़े नेताओं और पार्टियों को जीत दिलाई.

अपनी पार्टी की स्थापना

कई सालों तक दूसरों के लिए रणनीति बनाने के बाद 2 अक्टूबर 2024 को उन्होंने अपनी पार्टी जन सुराज की स्थापना की. अब पहली बार वह खुद चुनाव लड़ रहे हैं. बांकीपुर उपचुनाव में 25वें राउंड तक वह 14,953 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं.

ये भी पढ़ें-‘किसी चरित्रवान व्यक्ति को सीएम बनाया जाए’, प्रशांत किशोर का सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला

राजनीति में नया अध्याय

प्रशांत किशोर का यह सफर बताता है कि कैसे एक पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट और चुनावी रणनीतिकार अब सीधे राजनीति में उतरकर अपनी पहचान बना रहे हैं. उनकी पढ़ाई, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और रणनीतिक सोच उन्हें बिहार की राजनीति में एक अलग मुकाम दिला रही है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read