Bharat Express DD Free Dish

जिसे प्रीति जिंटा ने बताया जिंदगी की सबसे बड़ी जीत, वही बनी फिल्मों से दूरी की वजह

Preity Zinta comeback: अभिनेत्री प्रीति जिंटा फिल्म ‘बंटवारा 1947’ से करीब आठ साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. उन्होंने बताया कि फिल्मों से दूर रहने के दौरान उनका पूरा ध्यान परिवार और बच्चों पर रहा, जिसे वह जिंदगी का सबसे खूबसूरत दौर मानती हैं.

Preity Zinta comeback

Preity Zinta comeback

Preity Zinta comeback: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रीति जिंटा लंबे अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के जरिए वह करीब आठ साल बाद अभिनय की दुनिया में नजर आएंगी. हालांकि, अभिनेत्री का कहना है कि इस लंबे ब्रेक के दौरान उन्हें फिल्मों की कमी कभी महसूस नहीं हुई, क्योंकि उनका पूरा ध्यान अपने परिवार और बच्चों पर था.

प्रीति ने बताया कि उनके जीवन में कई बड़ी फिल्में और उपलब्धियां रही हैं, लेकिन मां बनना उनके लिए सबसे खास अनुभव रहा. उनके अनुसार, बच्चों के साथ बिताया गया समय किसी भी फिल्मी सफलता से ज्यादा अनमोल है और परिवार हमेशा उनकी पहली प्राथमिकता रहा है.

नए किरदार से जुड़ाव की खास वजह

फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भारत-पाकिस्तान विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है. इस फिल्म में प्रीति जिंटा एक मुस्लिम महिला का किरदार निभा रही हैं. अभिनेत्री का कहना है कि इस भूमिका को समझने में उनके अपने पारिवारिक अनुभवों ने मदद की. प्रीति के मुताबिक, जब आज के समय में भी परिवार की अहमियत इतनी ज्यादा है, तो 1947 जैसे कठिन दौर में परिवार और रिश्तों की कीमत कितनी अधिक रही होगी, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है. उस समय की परिस्थितियां और लोगों की सोच आज से काफी अलग थीं, जो इस कहानी को और भावनात्मक बनाती हैं.

वापसी के पहले दिन थीं नर्वस

आठ साल बाद कैमरे के सामने लौटने के अनुभव को याद करते हुए प्रीति ने बताया कि शूटिंग के पहले दिन वह काफी घबराई हुई थीं. खास बात यह थी कि निर्देशक राजकुमार संतोषी ने शुरुआत ही फिल्म के सबसे चुनौतीपूर्ण और भावनात्मक सीन से कराई. हालांकि, उनके सह-कलाकार सनी देओल ने उन्हें काफी सहज महसूस कराया. प्रीति ने बताया कि सनी ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया और शूटिंग के दौरान लगातार उनका सहयोग किया. इसके बाद धीरे-धीरे उनका डर खत्म हुआ और वह दोबारा अपने अभिनय के पुराने अंदाज में लौट आईं.

यह भी पढ़ें: फूटा मृणाल ठाकुर का गुस्सा! डीपफेक बनाने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोलीं- अब कानूनी कार्रवाई होगी

फिर दिखेगी सनी देओल और प्रीति की जोड़ी

‘बंटवारा 1947’ में प्रीति जिंटा और सनी देओल की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देगी. इससे पहले दोनों कलाकार फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ में साथ नजर आए थे. फैंस के बीच भी इस जोड़ी को लेकर काफी उत्सुकता है. प्रीति की वापसी न सिर्फ उनके प्रशंसकों के लिए खास है, बल्कि यह उनके करियर के एक नए अध्याय की शुरुआत भी मानी जा रही है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read