Bharat Express DD Free Dish

फूटा मृणाल ठाकुर का गुस्सा! डीपफेक बनाने वालों को दी सख्त चेतावनी, बोलीं- अब कानूनी कार्रवाई होगी

Mrunal Thakur Controversy: बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने AI डीपफेक कंटेंट के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए गलत इस्तेमाल करने वालों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपनी पहचान और तस्वीरों के दुरुपयोग पर नाराजगी जाहिर की.

Mrunal Thakur Controversy

Mrunal Thakur Controversy

Mrunal Thakur Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने एआई डीपफेक के बढ़ते मामलों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. अभिनेत्री ने अपनी पहचान और तस्वीरों के गलत इस्तेमाल पर नाराजगी जताते हुए साफ चेतावनी दी है कि अगर उनकी शक्ल का इस्तेमाल कर किसी तरह का डीपफेक कंटेंट बनाया या शेयर किया गया, तो इसके खिलाफ कानूनी कदम उठाए जाएंगे.

इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया सख्त मैसेज

बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया, जिसमें उन्होंने डीपफेक कंटेंट बनाने वालों को चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि उनकी पहचान का इस्तेमाल कर बनाया गया कोई भी गलत या भ्रामक कंटेंट गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है.

एक्ट्रेस ने अपने पोस्ट के जरिए यह भी स्पष्ट किया कि यह संदेश उन लोगों के लिए औपचारिक नोटिस की तरह है, जो एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर किसी की छवि खराब करने की कोशिश करते हैं. उन्होंने कहा कि भविष्य में उनकी पहचान के गलत इस्तेमाल पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

सेलेब्स के लिए बढ़ी चिंता का कारण बना AI डीपफेक

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई के बढ़ते इस्तेमाल के साथ डीपफेक वीडियो और फोटो के मामले भी तेजी से सामने आ रहे हैं. इस तकनीक के जरिए किसी व्यक्ति के चेहरे और आवाज को बदलकर ऐसा कंटेंट तैयार किया जा सकता है, जो देखने में असली जैसा लगता है.

कई बॉलीवुड सितारे पहले भी डीपफेक और पर्सनैलिटी राइट्स के गलत इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं. कलाकारों का कहना है कि उनकी पहचान, छवि और निजी अधिकारों की सुरक्षा बेहद जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Kishore Kumar Song Viral: 62 साल पुराने गाने ने मचाई धूम, Gen Z की रील्स पर छाया ‘मेरे महबूब कयामत होगी’

कई सितारे उठा चुके हैं कानूनी कदम

डीपफेक और एआई के दुरुपयोग को लेकर कई कलाकारों ने अदालत का रुख भी किया है. अपनी पहचान की सुरक्षा के लिए अक्षय कुमार, वरुण धवन, अनिल कपूर, शिल्पा शेट्टी, प्रीति जिंटा, कार्तिक आर्यन और सुनील शेट्टी जैसे सितारे भी कानूनी रास्ता अपना चुके हैं.

फिल्मों को लेकर भी चर्चा में हैं मृणाल

वर्कफ्रंट की बात करें तो मृणाल ठाकुर लगातार फिल्मों में सक्रिय हैं. वह हाल ही में ‘डकैत’ और ‘है जवानी तो इश्क होना है’ जैसी फिल्मों को लेकर चर्चा में रही हैं. इसके अलावा वह एटली कुमार की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा फिल्म ‘राका’ से भी जुड़ी हुई हैं.

एआई डीपफेक के खिलाफ मृणाल ठाकुर का यह कदम एक बार फिर इस बात की ओर इशारा करता है कि तकनीक के इस्तेमाल के साथ जिम्मेदारी और डिजिटल सुरक्षा भी बेहद जरूरी हो गई है.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read