Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या आपने भी बदली है 500 की नोट? फटाक से चेक कर लें गड्डी; दिल्ली में हुआ बड़ा कांड

दिल्ली पुलिस ने 500 रुपये के नोट बदलने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. आरोपी गड्डी के ऊपर असली और नीचे डमी नोट रखकर लोगों से ठगी करते थे.

Delhi Police Busts Fake Currency Note Changing Fraud Gang In Dwarka

Delhi Police Busts Fake Currency: तनु/दिल्ली: राजधानी दिल्ली में सस्ते या छोटे नोटों के बदले 500 रुपये के ज्यादा नोट देने का लालच देकर लोगों को ठगने वाले एक शातिर गिरोह का दिल्ली पुलिस की एएटीएस (AATS) टीम ने पर्दाफाश किया है. द्वारका जिला पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी जावेद, सोहेल और ध्रुव उर्फ सनी को गिरफ्तार किया है. यह गैंग नोटों के बंडल में सबसे ऊपर 500 रुपये का असली नोट रखता था और नीचे गड्डी में बच्चों के खेलने वाले डमी या फर्जी नोट लगा देता था.

200 से ज्यादा बंडल

मामला तब सामने आया जब 10 अगस्त को एक शख्स ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उससे इसी तरीके से 50 हजार रुपये ठग लिए गए हैं. द्वारका जिला पुलिस को ऐसी कई शिकायतें मिल रही थीं.

सूचना को वेरिफाई करने के बाद एएटीएस की टीम ने बिंदापुर (द्वारका मोड़) इलाके में स्थित आरोपियों के ठिकाने पर रेड मारी. छापेमारी के दौरान पुलिस भी हैरान रह गई, जब मौके से 200 से ज्यादा नोटों के बंडल बरामद हुए. इन बंडलों के ऊपर असली नोट लगे थे, जिनकी कुल कीमत 70 हजार रुपये से ज्यादा है, जबकि बाकी पूरा बंडल फर्जी नोटों का था.

ठगी की बेहद शातिर मॉडस ऑपरेंडी

पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का काम करने का तरीका बेहद शातिर था. ये आरोपी लोगों को झांसा देते थे कि उनके पास 500 रुपये के नोटों की बड़ी खेप है, जिसे वे छोटे नोटों में बदलना चाहते हैं. इसके बदले वे लोगों को ज्यादा मुनाफा देने का लालच देते थे. जब कोई इनके झांसे में आ जाता, तो उसे नोटों का बंडल दिखाया जाता. ऊपर 500 का करकरा असली नोट देखकर सामने वाले को यकीन हो जाता था कि पूरा बंडल असली है. पैसे हाथ में आते ही आरोपी रफूचक्कर हो जाते थे.

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और इन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

ये भी पढ़ें: उमेद अभियान में भ्रष्टाचार! टूटी मशीनें लेकर महिलाओं का बिऱ्हाड आंदोलन, 15 अगस्त को सामूहिक आत्मदाह की चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital