Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

झारखंड सरकार ने रद्द की JSSC‑CGL परीक्षा, छात्रों के दबाव में बड़ा फैसला

Jharkhand Exam Cancellation: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने TDPL द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. JSSC‑CGL परीक्षा भी रद्द की गई.

Jharkhand Exam Cancellation: झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों की मांगों को देखते हुए TDPL द्वारा कराई गई सभी परीक्षाओं को रद्द कर दिया है. इसमें JSSC‑CGL परीक्षा भी शामिल है. छात्रों का आंदोलन पिछले 24 दिनों से रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जारी था.

कैबिनेट बैठक और सीएम का ऐलान

परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर मुख्यमंत्री ने कैबिनेट मंत्रियों के साथ आपात बैठक की. बैठक के बाद उन्होंने मीडिया के सामने घोषणा की कि JSSC‑CGL परीक्षा रद्द कर दी गई है. उन्होंने कहा कि छात्र हितों की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाएंगे और सुधारों के लिए IAS अमिताभ कौशल की अध्यक्षता में एक रिफॉर्म कमिटी बनाई जाएगी.

केंद्र सरकार के मुद्दों पर चर्चा

सीएम ने यह भी कहा कि MMDR एक्ट में केंद्र सरकार द्वारा किए गए संशोधनों पर जल्द ही बैठक होगी. जरूरत पड़ने पर इस विषय पर विशेष सत्र बुलाने का भी संकेत दिया गया.

ये भी पढ़ें-‘पत्नी से नहीं मिले तो…’ इमरान खान की धड़कन कम, BP हाई; डॉक्टर की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

पारदर्शिता पर जोर

हेमंत सोरेन ने कहा कि सरकार रिफॉर्म में पूरी पारदर्शिता के साथ काम करेगी. उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए पहले से ही SOP मौजूद है, लेकिन उसका पालन न होने से गड़बड़ियां हुईं. अब सुधारों में और बेहतर प्रावधान जोड़े जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital