Bharat Express DD Free Dish

‘गाड़ी टूट जाएगी बेटा, मेरे पास पैसे नहीं हैं’ तिरंगा यात्रा में थार के बोनट पर चढ़े लड़कों से बोले BJP सांसद

कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा के दौरान भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले की खुली थार के बोनट पर कुछ समर्थक चढ़ गए.

कानपुर देहात में तिरंगा यात्रा के दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने वहां मौजूद लोगों के साथ सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच लिया है. भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले तिरंगा यात्रा में शामिल होकर आगे बढ़ रहे थे. इसी दौरान कुछ उत्साहित समर्थक उनकी खुली थार के बोनट पर चढ़ गए.

समर्थकों को इस तरह गाड़ी पर चढ़ा देखकर सांसद ने उन्हें रोकने की कोशिश की. उन्होंने नाराजगी जताने के बजाय हाथ जोड़कर समर्थकों से नीचे उतरने की अपील की. सांसद का यह अंदाज कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है.

सांसद ने मजाकिया अंदाज में समझाया

वीडियो में सांसद देवेंद्र सिंह भोले समर्थकों से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि गाड़ी से नीचे उतर जाएं. उन्होंने हाथ जोड़ते हुए कहा, “गाड़ी टूट जाएगी बेटा, मेरे पास पैसे नहीं हैं.” सांसद की यह बात सुनकर वहां मौजूद लोगों में भी हल्की मुस्कान देखने को मिली. बताया जा रहा है कि सांसद की अपील के बाद समर्थक आखिरकार गाड़ी के बोनट से नीचे उतर गए. इस दौरान किसी बड़े विवाद या अप्रिय घटना की खबर सामने नहीं आई.

तिरंगा यात्रा के दौरान समर्थकों का उत्साह काफी ज्यादा नजर आया. इसी उत्साह में कुछ लोग सांसद की खुली थार पर चढ़ गए थे. हालांकि, सांसद ने स्थिति को सख्ती से संभालने के बजाय सहज और हल्के-फुल्के अंदाज में उन्हें समझाया.

ये भी पढ़ें- ‘हमारा अपमान बंद करें!’ अखिलेश के ‘चवन्नी’ तंज पर भड़के जयंत चौधरी; 2027 में ‘सबक’ सिखाने का किया दावा

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read