Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यमुना एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर तोड़ दूसरी लेन में पहुंचा ट्रक, भीषण हादसे में 4 की मौत

Greater Noida Accident: ग्रेटर नोएडा के जेवर में यमुना एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर तोड़कर दूसरी लेन में पहुंच गया और कई वाहनों को टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है.

Greater Noida Yamuna Expressway Accident

Greater Noida Yamuna Expressway Accident- bharat express

Greater Noida Accident: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. जेवर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं. हादसा उस वक्त हुआ, जब एक अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर और रेलिंग तोड़ते हुए एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रहे वाहनों को टक्कर मार दी.

अनियंत्रित ट्रक ने पार किया डिवाइडर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक ट्रक नोएडा से मथुरा की ओर जाने वाली लेन में चल रहा था. इसी दौरान ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया. इसके बाद वह रेलिंग तोड़कर डिवाइडर पार करते हुए मथुरा से नोएडा की ओर जाने वाली लेन में पहुंच गया. ट्रक की रफ्तार और अचानक दूसरी लेन में पहुंचने के कारण वहां मौजूद वाहनों को संभलने का मौका नहीं मिला. ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मारी, जिससे एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई.

कार में सवार चार लोगों की मौत

पुलिस के अनुसार अनियंत्रित ट्रक ने नोएडा की ओर आने वाली लेन में कार नंबर DL9CBB0553 को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. हालांकि इलाज के दौरान डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया.

यह भी पढ़ें: शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर एनकाउंटर में ढेर, पुलिसकर्मी भी घायल

ट्रक चालक हिरासत में, जांच जारी

हादसे में शामिल ट्रक का नंबर RJ05GB5526 बताया गया है. पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक अचानक किस वजह से अनियंत्रित हुआ. इसके अलावा हादसे में घायल अन्य लोगों की स्थिति और दुर्घटना से जुड़े तमाम तथ्यों की भी जानकारी जुटाई जा रही है. अधिकारियों के अनुसार जांच के बाद हादसे की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital