Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

जन्माष्टमी पर हरिद्वार पहुंचीं सूरीनाम की राजदूत, मां मनसा देवी के दर्शन कर स्वामी कैलाशानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

Suriname Ambassador Hanisha Jairam In Haridwar: जन्माष्टमी पर सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम हरिद्वार पहुंचीं. मां मनसा देवी के दर्शन किए और दक्षिण काली मंदिर में स्वामी कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लिया.

Suriname Ambassador Hanisha Jairam In Haridwar

हरिद्वार में सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम ने स्वामी कैलाशानंद महाराज का आर्शीरवाद लिया

Suriname Ambassador Hanisha Jairam In Haridwar: हरिद्वार: कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में देश-विदेश से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा. इसी क्रम में सूरीनाम की राजदूत हनीशा जयराम भी हरिद्वार पहुंचीं. उन्होंने धार्मिक यात्रा के दौरान प्रसिद्ध मां मनसा देवी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इसके बाद वह सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया.

हरिद्वार में शांति है- राजदूत हनीशा जयराम

मंदिरों में दर्शन के दौरान राजदूत हनीशा जयराम काफी भावुक नजर आईं. उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हरिद्वार आकर उन्हें भीतर से एक अलग तरह की शांति महसूस हुई. उनका कहना था कि मंदिर में प्रवेश करने के बाद जो अनुभूति हुई, उसे शब्दों में पूरी तरह बयां करना आसान नहीं है. उन्होंने इस आध्यात्मिक अनुभव को अपने जीवन के लिए खास बताते हुए खुद को सौभाग्यशाली महसूस किया.

सनातन परंपरा के प्रति गहरी आस्था

स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने भी सूरीनाम की राजदूत के हरिद्वार दौरे को लेकर खुशी जताई. उन्होंने कहा कि हनीशा जयराम का स्वभाव बेहद सरल और सहज है. भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के प्रति उनके मन में गहरी श्रद्धा है. राजदूत ने मंदिरों में पूजा करने के साथ ही गंगा और संत समाज के प्रति भी अपनी आस्था प्रकट की.

स्वामी कैलाशानंद गिरि ने बताया कि हनीशा जयराम भारत और सूरीनाम के बीच सांस्कृतिक और आध्यात्मिक संबंधों को और मजबूत होते देखना चाहती हैं. उन्होंने आगे भी हरिद्वार आने की इच्छा जताई है. राजदूत की केदारनाथ धाम जाने की भी इच्छा है, लेकिन मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए फिलहाल उन्हें वहां की यात्रा टालने की सलाह दी गई है.


ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल


धूमधाम से मनाया जा रहा जन्माष्टमी पर्व

जन्माष्टमी के मौके पर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण को पूरे संसार का जगतगुरु बताते हुए देश-दुनिया के सनातन धर्मावलंबियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने श्रद्धालुओं से कांगड़ा आश्रम पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने और प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान भी किया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital