Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘लोकतंत्र तभी मजबूत जब जनादेश का सम्मान हो’, गाजियाबाद में CM योगी ने INDIA गठबंधन पर निशाना

गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाया. उन्होंने जनादेश और संवैधानिक मर्यादाओं के सम्मान को लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत बताया.

CM Yogi's attack on the opposition

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और INDIA गठबंधन पर तीखा हमला बोला. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की जनता लगातार कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को खारिज कर रही है लेकिन इसके बावजूद विपक्षी दल लोकतांत्रिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिशों में लगे हुए हैं.

जनादेश का सम्मान सबसे जरूरी

सीएम योगी ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत रह सकता है, जब जनता के फैसले का सम्मान किया जाए. उनके मुताबिक संविधान की मर्यादाएं, जनता का भरोसा और जनादेश का सम्मान ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की असली नींव हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार जनसमर्थन घटने के बाद भी कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतंत्र में अव्यवस्था फैलाने का प्रयास कर रहे हैं.

पदयात्रा से दिया बड़ा संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पदयात्रा का उद्देश्य लोगों तक लोकतंत्र की रक्षा, संवैधानिक मूल्यों के सम्मान और जनता के फैसले की अहमियत का संदेश पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखने के लिए सभी नागरिकों और राजनीतिक दलों को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए.

बीजेपी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध

सीएम योगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि बीजेपी का हर कार्यकर्ता लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पार्टी लोकतंत्र को और सशक्त बनाने के लिए लगातार जनता के बीच जाकर जागरूकता फैलाने का काम कर रही है.

ये भी पढ़ें-राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

विपक्ष के रवैये पर उठाए सवाल

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जनता का विश्वास और उसकी भागीदारी होती है. उन्होंने विपक्षी दलों पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक मानदंडों के प्रति सही रवैया न अपनाने का आरोप लगाया. साथ ही कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लोकतंत्र विरोधी व्यवहार कर रहे हैं, जबकि बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को इन मुद्दों के बारे में जागरूक करने में जुटे हुए हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital