Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

केरलम में भीषण सड़क हादसा, लॉरी से टकराई कार; 8 छात्रों की मौत

Kerala road accident: केरलम के त्रिशूर में भीषण सड़क हादसे में लॉरी से टकराने के बाद कार सवार 8 छात्रों की मौत हो गई. हादसा कैपमंगलम के पास पनम्बिकुन्नु में हुआ.

Kerala road accident

केरलम में दर्दनाक हादसा: लॉरी से टकराई कार के चलते 8 छात्रों की मौत

Kerala road accident: केरलम के त्रिशूर जिले से शुक्रवार देर रात एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. कैपमंगलम के पास पनम्बिकुन्नु इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार सड़क किनारे खड़ी लॉरी से जा टकराई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मृतकों में सभी छात्र बताए जा रहे हैं और वे पड़ोसी राज्य तमिलनाडु के रहने वाले थे.

रात में हुआ हादसा

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजकर 40 मिनट पर हुई. बताया जा रहा है कि कार गुरुवायूर की तरफ से आ रही थी और कोडुंगल्लूर की ओर जा रही थी. इसी दौरान पनम्बिकुन्नु के पास सड़क किनारे खड़ी लॉरी से कार की जोरदार भिड़ंत हो गई.

हादसा इतना गंभीर था कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार में बैठे लोगों को बाहर निकालना भी राहत और बचाव दल के लिए चुनौतीपूर्ण रहा.

मौके पर पहुंची पुलिस और बचाव टीमें

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए. पुलिस के साथ अग्निशमन एवं बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंचा. काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों के शवों को बाहर निकाला गया. सभी शवों को आगे की प्रक्रिया के लिए त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

तमिलनाडु में पंजीकृत थी कार

पुलिस ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार तमिलनाडु में पंजीकृत है. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि कार में सवार लोग भी तमिलनाडु से संबंधित थे. हालांकि, पुलिस ने अभी मृतकों की पहचान और उनकी पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है.

हादसे की वजह जानने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. हादसा किस वजह से हुआ, इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक और विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कार की रफ्तार कितनी थी और सड़क किनारे खड़ी लॉरी से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई.

एक साथ आठ युवाओं की मौत की इस घटना से इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital