Urdu Conclave 2026

248 करोड़ का रियल एस्टेट घोटाला: ED ने हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के ठिकानों पर की छापेमारी

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 248 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा के आवास और कार्यालय समेत तीन परिसरों पर छापेमारी की है.

ed-raids-former-haryana-minister-gopal-kanda-real-estate-fraud-case

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 248 करोड़ रुपये के रियल एस्टेट से जुड़े बहुचर्चित धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है. केंद्रीय जांच एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 17 के तहत हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री गोपाल कांडा से जुड़े तीन प्रमुख परिसरों पर एक साथ छापेमारी की है. ईडी की यह टीम गोपाल कांडा के रिहायशी मकान, कार्यालय और फॉर्महाउस पर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की बारीकी से जांच कर रही है.

चार कमर्शियल प्रोजेक्ट्स में गड़बड़ी

ईडी की यह पूरी कार्रवाई ‘वाटिका लिमिटेड’ से जुड़े चार कमर्शियल रियल एस्टेट प्रोजेक्ट्स में सामने आई कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर की जा रही है. जांच में खुलासा हुआ है कि निवेशकों को समय पर प्रोजेक्ट का कब्जा (Possession) देने, सुनिश्चित रिटर्न (Assured Return), लीज रेंटल और सेल डीड (Sale Deed) कराने का भारी-भरकम लालच और भरोसा देकर निवेश करवाया गया था.

इन चारों परियोजनाओं के नाम पर कुल 661 निवेशकों से लगभग ₹248.46 करोड़ की भारी-भरकम राशि जुटाई गई थी. आरोप है कि निवेशकों से पैसे ऐंठने के बावजूद उन्हें न तो प्रॉपर्टी का कब्जा दिया गया और न ही वादे के मुताबिक बिक्री विलेख निष्पादित किए गए.

वित्तीय लेन-देन की जांच के दौरान ईडी को निवेशकों के पैसों के कथित डायवर्जन का पता चला है. एजेंसी को मजबूत आशंका है कि होम बायर्स (खरीदारों) से मिले धन को डायवर्ट करके अन्य ऐसी कंपनियों में ट्रांसफर किया गया, जिनका सीधा संबंध गोपाल कांडा से है.

पहले भी हो चुकी हैं ईडी की बड़ी छापेमारी

इससे पहले अगस्त 2023 में भी ईडी की टीम ने करीब 21 घंटों तक उनकी संपत्तियों और दस्तावेजों की सघन तलाशी ली थी. उस दौरान गोवा में उनके कसीनो पर भी रेड डाली गई थी. इसके बाद 2025 में भी ईडी ने FEMA, 1999 के तहत कड़ा रुख अपनाते हुए पणजी कार्यालय की अगुवाई में गोवा, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और राजकोट में कुल 15 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की थी. यह कार्रवाई मेसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स वर्ल्डवाइड रिसॉर्ट्स एंड एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और गोवा के चर्चित ‘बिग डैडी कसीनो’ से जुड़ी हुई थी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read