प्राइम वीडियो के बहुचर्चित रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल सीजन 2’ के सेट पर सियासी और पर्सनल बवंडर थमने का नाम नहीं ले रहा है. सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ जहर उगलने वाले बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला और बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर जब कैमरे के सामने आमने-सामने (Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker) आए, तो होस्ट वीरेंद्र सहवाग की एक चुटकी ने बारूद में चिंगारी लगा दी.
बता दें सहवाग के उकसाने के बाद दोनों ने एक-दूसरे की पोल खोलते हुए तीखे राजनीतिक, पर्सनल और बॉडी-शेमिंग से जुड़े बाण चलाए.
वीरेंद्र सहवाग ने खिंची टांग
शो के दौरान होस्ट और पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया लहजे में शहजाद पूनावाला को घेरते हुए पूछा कि शहजाद, बाहर सोशल मीडिया पर तो आप स्वरा को लेकर बहुत बयानबाजी कर रहे थे, खूब प्रोवोक कर रहे थे. अब जब वो शो के अंदर आपके सामने बैठी हैं, तो आप उनसे बात तक नहीं कर रहे? डर के मारे आवाज बैठ गई है क्या?
शहजाद की भारी-भरकम शायरी(Shahzad Poonawalla vs Swara Bhasker)
सहवाग के सवाल पर शहजाद पूनावाला तिलमिला उठे और उन्होंने आक्रामक तेवर अपनाते हुए कहा कि मेरा स्वर दबाने वाला अभी तक कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ है. उन्होंने आगे कहा कि वे केवल स्वरा को इग्नोर कर रहे हैं क्योंकि वे ‘नेगेटिविटी’ के साथ नहीं बैठते. शहजाद ने स्वरा को ललकारते हुए कहा कि ‘मांगोगे दूध तो दूंगा खीर और अगर करोगे उंगली तो दूंगा शब्दों से चीर! जो देश के खिलाफ बोलेगा, उसके खिलाफ हम हमेशा बोलेंगे!’
Shehzad Poonawalla brutally cooked Swara Bhaskar 😹
Shehzad: Jo desh ke khilaaf bolega, hum uske khilaaf bolenge.
Swara: Ye show hai, politics nahi, Tumhara career yaha se revive nahi hoga.
Shehzad: Tum mere career ki chinta mat karo, Apne husband ko jitane par focus karo 😹🔥 pic.twitter.com/LG3fYbouCW
— Tejash (@lord_geopolitic) September 27, 2026
स्वरा भास्कर का करारा पलटवार
शहजाद के ‘इग्नोर’ वाले दावे की धज्जियां उड़ाते हुए स्वरा भास्कर ने कहा कि इग्नोर का मतलब भाव न देना होता है, जो मैं कर रही हूं. जब से शो अनाउंस हुआ है, इन्होंने मेरे नाम पर 36 ट्वीट कर दिए, 3-4 वीडियो बना दिए और 50 हजार मैसेज भेज दिए! अपनी पार्टी के लिए वोट नहीं मांग रहे, मुझे हराने के लिए मांग रहे हैं.
स्वरा ने आगे तंज कसा कि यह कोई चुनाव नहीं है. इनका जो डूबता हुआ राजनीतिक करियर है, वो इस शो से उज्ज्वल नहीं होने वाला. जवाब में शहजाद ने तुरंत पर्सनल अटैक करते हुए कहा कि मेरे करियर की चिंता मत कीजिए, आप जाकर अपने पति (सपा नेता फहाद अहमद) को जिता दीजिए!
‘मोटी’ लिखा ब्लाउज पहन पहुंचीं स्वरा
शो में स्वरा भास्कर ने सितंबर 2023 में बेटी राबिया के जन्म के बाद अपनी पोस्ट-प्रेग्नेंसी बॉडी शेमिंग पर भी खुलकर दर्द बयां किया. स्वरा ने बताया कि मेरी बेटी तीन साल की होने वाली है और पिछले तीन सालों से मुझे अजनबियों ने सोशल मीडिया पर निशाने पर लिया. मुझे मोटी, भैंस, गाय, हिप्पो और हाथी तक कहा गया.
स्वरा ने यह भी कहा कि ट्रोल्स की इसी नीच मानसिकता को स्वीकार करते हुए और उन्हें आईना दिखाने के लिए वे खुद अपनी साड़ी के ब्लाउज पर ‘मोटी’ लिखवाकर शो में एंट्री ली हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



