PM Modi Cabinet MSP Hike: देश के अन्नदाताओं के लिए एक बहुत बड़ी और खुशखबरी सामने आई है. पीएम मोदी की सरकार ने देश भर के किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए आगामी रबी सीजन की फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बंपर बढ़ोतरी कर दी है. सरकार के इस फैसले से साफ है कि किसानों की मेहनत का पूरा और उचित मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और अधिक मजबूत होगी.
उत्पादन लागत से 50% अधिक भाव (New Price After MSP Hike)
सरकार द्वारा तय किए गए नए नियमों के मुताबिक, रबी फसलों का एमएसपी उनकी उत्पादन लागत से कम से कम 50% अधिक रखा गया है, जबकि कई फसलों में यह मुनाफा 100% यानी लागत से दोगुने से भी ज्यादा है.
ये भी पढ़ें: इंडिया ब्लॉक की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें मल्लिकार्जुन खड़गे की हर बात और राहुल का प्लान
गेहूं का नया भाव: गेहूं की उत्पादन लागत 1,264 रुपये प्रति क्विंटल होने के बावजूद इसका नया एमएसपी 2,610 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो लागत से दोगुने से भी अधिक है.
जौ और अन्य फसलें: जौ के लिए एमएसपी 2,286 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो इसकी अनुमानित लागत से 58% ज्यादा है. इसके अलावा चना, मसूर, रेपसीड और सरसों के लिए भी शानदार कीमतें निर्धारित की गई हैं.
ये भी पढ़ें: छी..छी..नवरात्रि से पहले गंदी साजिश! इंदौर में 92 लाख की गर्भपात किट जब्त, बढ़ा सियासी बवाल
किसानों के खातों में पहुंचेंगे 90,962 करोड़ रुपये (MSP hike for rabi crops)
सरकार के इस कदम से इस रबी सीजन में लगभग 324 लाख मीट्रिक टन फसलों की खरीद की जाएगी, जिसके जरिए सीधे किसानों के बैंक खातों में 90,962 करोड़ रुपये पहुंचेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ऐतिहासिक फैसले से देश के करोड़ों किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है. MSP Hike | Rabi Crops | Narendra Modi | Minimum Support Price | Modi Cabinet Decisions
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

