Bharat Express DD Free Dish

पुजारी के खून से लाल हुआ लालपुर, मंदिर के अंदर ईंटों से कुचलकर हत्या; एटा के गब्बर ने क्यों किया कत्ल?

Etah temple priest murder: उत्तर प्रदेश के एटा के लालपुर गांव में करीब 60 वर्षीय पुजारी भोजराज की ईंटों से सिर और मुंह कूंचकर निर्मम हत्या कर दी गई. कुछ ही दूरी पर एक अन्य युवक भी घायल मिला. पुलिस ने मामले में गब्बर को हिरासत में लिया है. आखिर उसने पुजारी को क्यों मार?

Etah-Lalpur-Temple-Priest-Murder

Etah temple priest murder: एटा/सुधीर कुमार: उत्तर प्रदेश के एटा जिले से एक बेहद दर्दनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. निधौली कलां थाना क्षेत्र के लालपुर गांव स्थित एक मंदिर के अंदर करीब 60 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी की ईंटों से सिर और मुंह कूंचकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वीभत्स घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में कोहराम मचा हुआ है और दहशत का माहौल है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया है.

चारपाई के पास पड़ी थीं ईंटें (Etah murder priest case)

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक पुजारी भोजराज पिछले करीब 20 वर्षों से लालपुर गांव के इस मंदिर में रहकर लगातार पूजा-पाठ कर रहे थे. बुधवार शाम उनके भतीजे ने उन्हें खाना खिलाया था, तब वे बिल्कुल ठीक थे. गुरुवार सुबह उनका शव मंदिर के अंदर चारपाई पर मिला. उनके पैर बंधे हुए थे और सिर व चेहरे पर ईंटों से कई गंभीर वार किए जाने के निशान पाए गए. चारपाई के पास ही खून से सनी ईंटें भी बरामद हुई हैं, जिससे प्रथम दृष्टया यह साफ होता है कि हत्या बेहद क्रूरता से की गई है.

आरोपी निकला मानसिक रूप से कमजोर (priest murder in etah)

पुजारी की हत्या की इस घटना से कुछ ही दूरी (लगभग 250 मीटर) पर 22 वर्षीय ब्रजेश कुमार नामक एक अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हालत में मिला. उसके सिर पर भी चोट के निशान थे, जिसे पहले मेडिकल कॉलेज एटा और फिर गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी डॉ. इलामारन जी, एएसपी और एसपी सिटी श्वेताभ पांडे समेत भारी पुलिस बल, फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गया. एसपी सिटी श्वेताभ पांडे ने खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि गांव के ही रहने वाले गब्बर उर्फ संदीप ने इस घटना को अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें: ‘मैं मुंबई क्राइम ब्रांच से बोल रहा हूं…’: कानपुर में बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट कर 48 लाख ठगे, ₹1 करोड़ की FD तुड़वाते समय खुली पोल

आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है और पहले भी कई लोगों पर ईंटों से हमला कर चुका है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है जिसके कपड़ों पर खून के दाग मिले हैं. पुलिस दोनों वारदतों के आपसी संबंधों की गहराई से जांच कर रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read