PM मोदी के फैन हुए पुतिन
Putin Praises PM Modi: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों की खुलकर सराहना की है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. गुरुवार को उन्होंने कहा कि पीएम मोदी दुनिया के उन चुनिंदा नेताओं में हैं, जो मॉस्को से करीबी दोस्ती होने के बावजूद यूक्रेन संकट को खत्म करने की बात मजबूती से उठाते हैं.
दोनों पक्षों को मंजूर होगा पीएम मोदी का फॉर्मूला
रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि पीएम मोदी इस लड़ाई को रोकने को लेकर बेहद गंभीर हैं. उनके दिमाग में कुछ ऐसे सुझाव हैं, जिनसे रूस और यूक्रेन दोनों के लिए मान्य हल निकाला जा सकता है. पुतिन ने कहा कि पीएम मोदी इस पूरे मामले में निष्पक्ष बने हुए हैं और उनकी असली मंशा सिर्फ और सिर्फ इस खून-खराबे को बंद करवाना है.
पीएम मोदी के आइडिया के लिए शुक्रिया- पुतिन
पुतिन ने साफ शब्दों में कहा कि वह पीएम मोदी के सुझावों के लिए उनका धन्यवाद करते हैं. उन्होंने पीएम मोदी की इस सोच की भी तारीफ की कि यह जंग बातचीत के जरिए और शांति के रास्ते पर चलकर जल्द खत्म होनी चाहिए. पुतिन का यह बयान ऐसे समय आया है जब पूरी दुनिया इस युद्ध का अंत चाहती है.
बातचीत से ही निकलेगा रास्ता- पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुरू से ही कहते आए हैं कि इस युद्ध का हल सिर्फ डायलॉग और डिप्लोमेसी से ही निकल सकता है. अगस्त के महीने में जापान के अखबार ‘द योमिउरी शिंबुन’ को दिए एक इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कहा था कि इस पूरे मसले पर भारत का नजरिया सिद्धांतों और मानवता पर टिका हुआ है.
‘भारत कर सकता है मदद’
पीएम मोदी ने इंटरव्यू में यह भी कहा था कि भारत के रिश्ते रूस और यूक्रेन दोनों देशों के साथ काफी अच्छे हैं. इसी वजह से भारत शांति स्थापित करने की दिशा में जो भी ठोस पहल होगी, उसे और मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. भारत यूक्रेन में जल्दी और लंबे समय तक टिकने वाली शांति के लिए होने वाले हर प्रयास का साथ देने को तैयार है.
ये भी पढ़ें-अजय राय की कुर्सी पर संकट? कांग्रेस में ‘मोना’ के नाम से बढ़ी हलचल
ब्रिक्स समिट में हुई थी पीएम मोदी-पुतिन की मुलाकात
बता दें कि पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन की आखिरी मुलाकात सितंबर में नई दिल्ली में हुई 18वीं ब्रिक्स समिट के दौरान हुई थी. इस दौरान दोनों नेताओं ने आपसी व्यापार को बढ़ाने, आर्थिक सहयोग 2030 कार्यक्रम, बुनियादी ढांचा, ऊर्जा, तकनीक, रक्षा और सांस्कृतिक क्षेत्रों में साथ मिलकर काम करने पर बातचीत की थी.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


