Karwan Geeton Ka Neeraj Event: हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति सम्मान और लोगों में हिंदी के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजधानी दिल्ली में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी इवेंट्स मुंबई की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर ‘कारवां गीतों का… नीरज’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में हिंदी के लोकप्रिय कवि और गीतकार स्वर्गीय पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की रचनाओं और साहित्यिक योगदान को याद किया जाएगा.
CMD उपेन्द्र राय की अहम भूमिका
इस आयोजन में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर उपेन्द्र राय की अहम भूमिका है. कार्यक्रम के जरिए महाकवि गोपाल दास नीरज की साहित्यिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और हिंदी गीतों की परंपरा को सामने लाने का प्रयास किया जाएगा. CMD उपेन्द्र राय की मौजूदगी में होने वाला यह आयोजन साहित्य और संस्कृति से जुड़े लोगों के लिए खास अवसर होगा.
जुटेंगी दिग्गज हस्तियां
कार्यक्रम में कई राजनीतिक, सामाजिक और फिल्म जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल होंगी. केंद्रीय राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल मुख्य अतिथि होंगे. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, फिल्म निर्माता बोनी कपूर और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल अति विशिष्ट अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे.
इन लोगों को किया जाएगा सम्मानित
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. सम्मानित सदस्यों की सूची में केरल सरकार के एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी पुनीत कुमार, एनडीएमसी के चेयरमैन मनोज द्विवेदी, पीएफ कमिश्नर दिल्ली आलोक यादव, ग्रामीण विकास मंत्रालय के डायरेक्टर पवन कुमार और पूर्व डीजीपी तमिलनाडु शैलेश यादव के नाम शामिल हैं.
‘कारवां गीतों का… नीरज’
यह कार्यक्रम रविवार, 4 अक्टूबर को शाम 6:45 बजे से रात 9 बजे तक नई दिल्ली के मावलंकर हॉल, कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में आयोजित होगा. ‘कारवां गीतों का… नीरज’ के जरिए स्वर्गीय पद्मभूषण गोपाल दास नीरज की कालजयी रचनाओं, हिंदी गीतों और उनकी साहित्यिक विरासत को याद किया जाएगा. कार्यक्रम में संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए भी हिंदी साहित्य की इस समृद्ध परंपरा को दर्शाया जाएगा.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


