Salman Khan Controversy: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में अपनी मीडिया इमेज और करियर के शुरुआती दौर में फैली नेगेटिविटी पर खुलकर अपनी बात रखी है. एक्टर ने खुलासा किया कि ‘मैंने प्यार किया’ के बाद विवादित कोर्ट केस और निजी रिश्तों की वजह से मीडिया में उनकी छवि काफी खराब हो गई थी.
सलमान खान ने बताया कि जब उनके खिलाफ अखबारों और टीवी पर सिर्फ नेगेटिव खबरें चलती थीं, तब उन्हें रिएलिटी शो ’10 का दम’ ऑफर हुआ था. शुरुआत में वे डर रहे थे, लेकिन पिता सलीम खान की सलाह पर उन्होंने यह शो स्वीकार किया. इस शो के केवल एक ही एपिसोड ने दर्शकों के सामने उनकी असली पर्सनैलिटी लाकर रख दी और जनता का नजरिया पूरी तरह बदल गया.
कोर्ट केस और रिश्तों की वजह से मीडिया में फैली नेगेटिविटी
सलमान खान ने ‘बिग बॉस’ के वीकेंड का वार में काजी तौकीर से बातचीत के दौरान बताया कि डेब्यू फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के बाद उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी विवाद रहे. कोर्ट के चक्करों, विवादों और टूटते रिलेशनशिप्स की वजह से मीडिया में लगातार उनके खिलाफ नकारात्मक खबरें दिखाई जाती थीं. सलमान के मुताबिक, वे जब भी टीवी खोलते या अखबार देखते, तो हर तरफ उन्हें अपने बारे में सिर्फ नेगेटिव बातें ही देखने को मिलती थीं.
LATEST: #SalmanKhan talking at #BiggBoss20 Wkv about his life phase during negativity and how he hosted Dus Ka Dum
It’s about what kind of person you’re, just believe in yourself and don’t fear, be confident for the right thing.
True motivation @BeingSalmanKhan ❤️ https://t.co/z3Koan8Be3
— 𝚂𝚊𝚗𝚊𝚢𝚊 (@beingSanii) October 3, 2026
पिता सलीम खान की सलाह और ’10 का दम’ का ऑफर
इसी नकारात्मक माहौल के बीच साल 2008 में सलमान खान को टीवी रिएलिटी शो ’10 का दम’ ऑफर हुआ. लगातार खराब बन रही इमेज के कारण सलमान शुरुआत में इस शो को होस्ट करने के लिए तैयार नहीं थे. तब उन्होंने अपने पिता सलीम खान से सलाह ली. सलीम खान ने उनसे पूछा कि क्या उन्हें अपनी परवरिश पर भरोसा है? जब सलमान ने ‘हां’ कहा, तो सलीम खान ने उन्हें सलाह दी कि वे शो में वैसे ही रहें जैसे वे असल जिंदगी में हैं.
एक ही एपिसोड से बदल गया जनता का नजरिया
पिता की बात मानकर सलमान ने ’10 का दम’ में कदम रखा और इसके सिर्फ एक ही एपिसोड के बाद लोगों को उनकी असली पर्सनैलिटी देखने को मिली. दर्शकों ने उन्हें केवल फिल्मों के किरदारों से आंकना बंद कर दिया और उनके रियल स्वभाव को पसंद किया. सलमान ने इसकी तुलना अमिताभ बच्चन और उनके शो KBC से की और माना कि टीवी रिएलिटी शोज ने उनकी बिगड़ती इमेज को सुधारने में बेहद अहम भूमिका निभाई.
यह भी पढ़ें-“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

