Bharat Express DD Free Dish

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट की हर तरफ चर्चा है. अब बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास पोस्ट शेयर किया है.

Flydubai Flight Incident

स्मित मच्छर के कायल हुए सलमान खान

Flydubai Flight Incident: जब आसमान में मौत सामने खड़ी हो और अपने ही कॉकपिट में कोई छुरा लेकर जान का दुश्मन बन जाए, तो एक आम इंसान के हाथ-पांव फूल जाना लाजमी है. लेकिन दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट एफजेड-1073 (FZ1073) के कैप्टन स्मित मछार ने जिस जांबाजी का परिचय दिया, उसने हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है. 1 अक्टूबर 2026 की इस डरावनी घटना ने साबित कर दिया कि असली हीरो फिल्मों में नहीं, बल्कि असल जिंदगी में होते हैं.

जब को-पायलट ने किया जानलेवा हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक उड़ान के दौरान अचानक को-पायलट ने कैप्टन स्मित मछार पर चाकू से हमला कर दिया. सोचिए, हजारों फीट की ऊंचाई पर हवा में उड़ते जहाज में ऐसा होना कितना डरावना रहा होगा. खून से लथपथ होने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित ने अपना आपा नहीं खोया. उन्होंने दर्द की परवाह किए बिना अपनी जान जोखिम में डाली, तुरंत कॉकपिट का दरवाजा खोला और विमान में सवार करीब 170 से 174 यात्रियों और क्रू मेंबर की जान बचा ली. अगर वो थोड़ी सी भी हिम्मत हार जाते, तो एक बड़ा अनर्थ हो सकता था.

सलमान खान भी हुए मुरीद

इस बड़ी बहादुरी के बाद सोशल मीडिया पर बधाई और तारीफों का तांता लग गया है. आमतौर पर अपनी फिल्मों और बिग बॉस को लेकर चर्चा में रहने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने भी कैप्टन स्मित के इस साहस को सलाम किया है. सलमान ने अपने ऑफिशियल एक्स (X) हैंडल पर लिखा, “कमाल कर दिया पायलट जी, सब आपको सलाम करते हैं. आपके साथ उड़ान भरने में मजा आएगा… शाबाश भाई… कैप्टन.” उनका यह ट्वीट सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

सलमान के अलावा सोनम कपूर, रवीना टंडन, अर्जुन कपूर और कंगना रनौत जैसे कई बड़े बॉलीवुड सितारों ने भी कैप्टन स्मित मछार की सूझबूझ और बहादुरी को ट्रिब्यूट दिया है.

ये भी पढ़ें- चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

देश और दुनिया से मिल रही है वाहवाही

सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर इस जांबाजी की गूंज सुनाई दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “कैप्टन स्मित मछार एक सच्चे हीरो हैं, जिन्होंने गंभीर खतरे के बीच भी दूसरों की जिंदगी बचाने के लिए अदम्य साहस दिखाया.” सिर्फ पीएम मोदी ही नहीं, बल्कि इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी कैप्टन स्मित की इस बहादुरी की जमकर सराहना की है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read