Bharat Express DD Free Dish

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे मिसाइल सिटी के नाम से जाना जाता है. बताया जा रहा है कि ईरान ने यहीं से अपनी सहत से हवा में मार करने वाली सैयद 3 मिसाइल दागी थी. ईरान के मुताबिक उसने सैयद 3 मिसाइल का उपयोग कर एक संभावित हवाई लक्ष्य को निशाना बनाया.

iran-sayyad-3-missile-us-fighter-jets-khordad-15-air-defense

ईरान ने उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल

Iran US War: अमेरिका और ईरान के बीच जंग का अबतक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. जिस दावे के साथ डोनाल्ड ट्रंप इस युद्ध में कूदे थे वहां से अबतक उन्हें सिर्फ नुकसान ही मिला है. इसी बीच ईरान ने एक ऐसी मिसाइल दागी है जिसने अमेरिका और इजरायल को टेंशन में डाल दिया है. बड़ी बात ये है कि जिस जगह से ये मिसाइल डेटोनेट की गई वहां कुछ मिनट पहले ही अमेरिकी नौसेना के फाइटर जेट्स देखे गए थे.

यह घटना सामने आने के बाद अमेरिका खौफ में आ गया. हालांकि ईरान की ये मिसाइल क्या अमेरिका के किसी फाइटर जेट या ड्रोन को मार गिराई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे मिसाइल सिटी के नाम से जाना जाता है. बताया जा रहा है कि ईरान ने यहीं से अपनी सहत से हवा में मार करने वाली सैयद 3 मिसाइल दागी थी. ईरान के मुताबिक उसने सैयद 3 मिसाइल का उपयोग कर एक संभावित हवाई लक्ष्य को निशाना बनाया.

अमेरिकी लड़ाकू विमानों को बनाया निशाना?

स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक मिसाइल लॉन्च होने से कुछ मिनट पहले के ऊपर अमेरिकी नौसेना के लड़ाकू विमान देखे गए थे. जिसके बाद यह अटकलें शुरू हो गईं कि क्या ईरान अमेरिका के सैन्य ठिकानों की निगरानी कर रहा है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि ईरान की एयर डिफेंस सिस्टम अमेरिकी लड़ाकू विमानों को ट्रैक कर रहा है. हालांकि इन सवालों का अभी तक किसी भी पक्ष ने जवाद नहीं दिया है. ईरान ने अभी तक जिस टारगेट को निशाना बनाने का दावा किया है, उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है.

खुरदाद 15 एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा

सैयद 3 मिसाइल को ईरान के खुरदाद 15 एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा बताया जाता है. खुरदाद 15 सिस्टम करीब 150 किलोमीटर तक के लक्ष्य का पता लगा सकता है. वहीं सैयद तीन की मारक क्षमता करीब 120 किलोमीटर बताई जाती है.

ईरान ने इस सिस्टम को लड़ाकू विमानों समेत दूसरे हवाई खतरों से निपटने के लिए बनाया गया है. हालांकि खुरदाद 15 एयर डिफेंस सिस्टम ने किसी अमेरिकी एयरक्राफ्ट को निशाना बनाया है, इसकी जानकारी अमेरिका की तरफ से भी नहीं दी गई है.

अमेरिका-ईरान जंग में ढाया था कहर

ईरान के इस एयर डिफेंस सिस्टम ने अमेरिका के साथ जंग में गजब भूमिका निभाई थी. इसकी मदद से ईरान ने कई लड़ाकू विमान समेत दूसरे हवाई खतरों को खत्म किया था. हालांकि अमेरिका ने दावा किया था कि उसके हवाई हमलों ने ईरान के कई एयर डिफेंस क्षमताओं को तबाह कर दिया था. लेकिन अब सैयद 3 मिसाइल फायरिंग ने ट्रंप के माथे पर चिंता की नई लकीर खींच दी है.

ये भी पढ़ें- नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

खुरदाद 15 एयर डिफेंस सिस्टम के इस्तेमाल ने यह संकेत दिया है कि ईरान अभी भी अपने लंबी दूरी की कुछ एयर डिफेंस क्षमताओं को बचाकर रखा है. या फिर हो सकता है कि उन्हें फिर से ऑपरेशन में लाया गया हो.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read