Bharat Express DD Free Dish

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. लव गिल के प्रति उनकी बढ़ती नजदीकियां और जलन वाले बयानों ने फैंस को नाराज कर दिया है, क्योंकि वह पहले से ही काशवी हिरानंदानी के साथ रिलेशनशिप में हैं.

Bigg Boss 20

स्काउट को है लव गिल के लिए फीलिंग्स

रियलिटी शो ‘Bigg Boss 20‘ हमेशा से ही अपने ड्रामे, झगड़ों और लव अफेयर्स के लिए जाना जाता है. इस बार घर के अंदर कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है, जिसने बाहर की दुनिया में खलबली मचा दी है. शो के कंटेस्टेंट स्काउट की कुछ हरकतों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. फैंस का मानना है कि स्काउट के दिल में कंटेस्टेंट लव गिल के लिए खास भावनाएं जाग गई हैं, और इस खुलासे ने दर्शकों को हैरान करने के साथ-साथ गुस्से में भी ला दिया है, क्योंकि स्काउट पहले से ही रिलेशनशिप में हैं.

लव के लिए स्काउट की फीलिंग्स

हाल ही में एक एपिसोड के दौरान स्काउट ने इशारों-इशारों में कुछ ऐसा कहा, जिससे यह अंदेशा हुआ कि उनके मन में लव गिल के लिए कुछ चल रहा है. यंग डीएसए के साथ बातचीत में जब यंग ने उनसे पूछा कि क्या उनका रास्ता बदल रहा है, तो स्काउट ने कहा कि “नहीं पता”. हालांकि, विवाद बढ़ने पर स्काउट ने यह सफाई भी दी कि लव के लिए उनके मन में जो भी है, वह एक बहन जैसा प्यार या फीलिंग है. लेकिन इसके बावजूद घर में उनकी बदलती बॉन्डिंग पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

शौक की बात यह है कि एक तरफ स्काउट लव गिल को लेकर कंसर्न नजर आते हैं, तो वहीं दूसरी तरफ उन्हें तब जलन महसूस होती है जब गुल्लू और लव एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप वाले ड्रामे करते हैं.

सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा

स्काउट का यह अंदाज उनके फैंस को बिल्कुल रास नहीं आ रहा है. सोशल मीडिया पर लोग उन्हें जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “किसी भी लड़की को ऐसा पार्टनर न मिले जो नेशनल टीवी पर किसी और महिला के लिए फीलिंग्स शेयर करे.” वहीं दूसरे यूजर ने कमेंट किया कि जब आपकी असली पार्टनर घर के बाहर आपका इंतजार कर रही है, तो आपको इस तरह की हरकतें शोभा नहीं देतीं. लोग यहां तक कह रहे हैं कि सोचिए अगर काशवी यह सब लाइव देख रही होंगी तो उन पर क्या बीत रही होगी.

ये भी पढ़ें- क्या 4 साल का इंतजार रंग लाया? जानिए कैसे ‘चौथी फेल’ विजय सलगांवकर ने 3 दिन में छापे 270 करोड़+

कौन हैं स्काउट की गर्लफ्रेंड?

आपको बता दें कि स्काउट का नाम काशवी हिरानंदानी के साथ जुड़ा है. काशवी शो के बाहर रहकर स्काउट को पूरी तरह सपोर्ट कर रही हैं और सोशल मीडिया पर लगातार उनके लिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं. अब देखना यह होगा कि स्काउट की इन हरकतों का असर उनके बाहर के रिश्ते पर क्या पड़ता है और ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान इस मुद्दे पर क्या रिएक्शन देते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read