करण पटेल हुए Rise and Fall से बाहर!
टीवी की दुनिया से एक बहुत बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. मशहूर रियलिटी शो ‘The Rise and Fall 2’ को लेकर फैंस के बीच खलबली मच गई है. शो में घर-घर में ‘रमन भल्ला’ के नाम से मशहूर दिग्गज एक्टर करण पटेल का सफर अचानक खत्म हो गया है. उनकी इस तरह अचानक विदाई से फैंस को तगड़ा झटका लगा है, क्योंकि शो में उनकी मजबूत मौजूदगी और तगड़ी फैन फॉलोइंग को देखकर लग रहा था कि वह आखिर तक टिके रहेंगे.
सेहत खराब हुई या मेकर्स का कोई बड़ा दांव?
सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, करण पटेल को स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ गंभीर समस्याओं के चलते शो छोड़ना पड़ा है. हालांकि, गलियारों में इस बात की भी सुगबुगाहट तेज है कि शायद उन्हें किसी सीक्रेट टास्क या वोटिंग के चलते शो से बाहर (एवरेस्ट) कर दिया गया है. हालांकि, अभी तक मेकर्स या खुद करण की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन इतना तय है कि अब वे इस गेम का हिस्सा नहीं हैं.
पहले भी बीच रास्ते में छोड़ चुके हैं शो
करण पटेल के फैंस के लिए यह किस्सा थोड़ा जाना-पहचाना लग सकता है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब करण ने फिनाले से पहले किसी रियलिटी शो को बीच में ही अलविदा कह दिया हो. इससे पहले जब वे चर्चित शो ‘द 50’ में नजर आए थे, तब भी उनका सफर बीच रास्ते में ही थम गया था. अब ‘राइज एंड फॉल 2’ में भी वही पुराना इतिहास दोहराया गया है, जिससे उनके चाहने वाले काफी निराश हैं.
ये भी पढ़ें- गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म में ऐसा क्या दिखा जो सरकार को लेना पड़ा एक्शन, 40 दिन तक क्यों हुआ री-शूट?
फैंस को है ऑफिशियल बयान का इंतजार
शो में करण पेंटहाउस के सबसे मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे थे और हर टास्क में पूरी जान लगा रहे थे. ऐसे में यह सवाल हर किसी के जेहन में घूम रहा है कि क्या वाकई उनकी तबीयत इतनी ज्यादा बिगड़ गई थी, या फिर पर्दे के पीछे कोई दूसरा खेल चल रहा था. फिलहाल सस्पेंस पूरी तरह बना हुआ है और हर कोई बस यही इंतजार कर रहा है कि जल्द से जल्द कोई साफ तस्वीर सामने आए.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
