दोबारा माता-पिता बनेंगे कियारा और सिद्धार्थ
Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के घर एक बार फिर से नन्हे मेहमान की किलकारी गूंजने वाली है. जी हां, इस खूबसूरत कपल ने सोशल मीडिया पर एक प्यारे से पोस्ट के जरिए अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान कर दिया है. सबसे खास बात यह है कि इस खुशखबरी में उनकी लाडली बेटी साराया भी शामिल हैं, जिससे यह अनाउंसमेंट और भी ज्यादा दिल को छू लेने वाली बन गई है.
इंस्टाग्राम पर शेयर की खास तस्वीर
कियारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद प्यारी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “एक बार फिर हमें दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा मिला है… हमारा दिल प्यार और अपनों के प्रति आभार से भर गया है.” इस तस्वीर में कियारा, सिद्धार्थ और उनकी बेटी साराया तीनों मिलकर हाथों में बच्चों के एक जोड़े नन्हे जूते थामे नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि पिछले साल अपनी पहली बेटी साराया के आने की खुशखबरी भी उन्होंने बिल्कुल इसी अंदाज में शेयर की थी, जिसे फैंस ने खूब प्यार दिया था.
View this post on Instagram
काम के लिए कियारा का समर्पण
पिछले साल नवंबर में बेटी साराया का स्वागत करने के बाद, कियारा ने बहुत जल्द काम पर वापसी कर ली थी. इस साल वह यश के साथ अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ में भी नजर आईं. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मां बनने के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कियारा ने कहा था कि मां बनने के बाद वह खुद को एक बिल्कुल अलग इंसान महसूस करती हैं. वहीं, फिल्म ‘टॉक्सिक’ के दौरान उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस हुमा कुरैशी ने भी उनकी जमकर तारीफ की. हुमा ने एक प्रेस इवेंट में बताया कि बारिश वाले एक मुश्किल सीन में जब वह खुद परेशान हो रही थीं, तब उन्होंने 6 महीने की प्रेग्नेंट कियारा को चट्टान की तरह डटे हुए देखा, जिसे देखकर उन्हें बेहद प्रेरणा मिली.
ये भी पढ़ें- ‘मेरी चोली 6 लोगों की…’, ऐसा क्यों बोल गईं एक्ट्रेस कृति सेनन, करीना के शो पर किया खुलासा
शेरशाह के सेट से शुरू हुई थी लव स्टोरी
कियारा और सिद्धार्थ की प्रेम कहानी साल 2021 में आई सुपरहिट फिल्म ‘शेरशाह’ के सेट पर शुरू हुई थी. इस फिल्म में सिद्धार्थ ने कैप्टन विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था, जबकि कियारा उनकी प्रेमिका डिंपल चीमा के रोल में थीं. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था और यहीं से दोनों के बीच प्यार की शुरुआत हुई.
लंबे समय तक अपने रिश्ते को छुपाने के बाद, इस कपल ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में सात फेरे लिए थे. उनकी शादी की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली पोस्ट बन गई थीं. अब इस प्यारी सी फैमिली में दूसरे बच्चे के आने की खबर से उनके फैंस और पूरी इंडस्ट्री में खुशी की लहर दौड़ गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



