Bharat Express DD Free Dish

बिग बॉस 20 में होने जा रहा है बड़ा धमाका, यह दो पॉपुलर चेहरे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर ले सकते हैं एंट्री!

टीवी के पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में ड्रामा और रोमांच बढ़ाने के लिए दो नए चेहरे एंट्री करने जा रहे हैं. इंस्टाग्राम स्टार नकुल ढुल और टीवी अभिनेता मनीष गोयल के आने से घर के पुराने समीकरण और खेल का अंदाज पूरी तरह बदलने वाला है.

Bigg Boss 20

यह दो पॉपुलर चेहरे बनेंगे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट!

Bigg Boss 20 Wild Card: टीवी के सबसे विवादित और चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में अब ड्रामा और रोमांच का ग्राफ और ऊपर जाने वाला है. शो में मेकर्स ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए दो नए और जाने-माने चेहरों को बतौर वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट घर में उतारने का फैसला किया है. सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से 2 नए चेहरो को लेकर चर्चा तेज है, कि ये दो खिलाड़ी जल्द ही बिग बॉस के घर में एंट्री करने वाले हैं. एक तरफ जहां इंटरनेट की दुनिया के जाने-माने नाम नकुल ढुल इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ टीवी के मंजे हुए कलाकार मनीष गोयल भी बिग बॉस के घर में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. इस दिलचस्प जोड़ी के आने से घर का पूरा समीकरण पलटने की उम्मीद है.

सोशल मीडिया सेंसेशन नकुल ढुल की एंट्री

इंस्टाग्राम पर अपनी तगड़ी फैन फॉलोइंग और वीडियोज के जरिए अपनी पहचान बनाने वाले नकुल ढुल अब 24 घंटे कैमरों की नजरों वाले इस घर में कैद होने जा रहे हैं. सोशल मीडिया की छोटी रील्स और वीडियो में सबको हंसाने या इंप्रेस करने वाले नकुल के लिए अब बिग बॉस के घर में टिकना आसान नहीं होगा. टास्क, नॉमिनेशन और लगातार होने वाली तीखी नोकझोंक के बीच वह खुद को कैसे साबित करते हैं, यह देखना वाकई दिलचस्प होगा. क्या वह पहले से बने किसी ग्रुप का हिस्सा बनेंगे या अपना गेम अकेले खेलेंगे? फैंस की नजरें इसी बात पर टिकी हैं कि क्या उनका सोशल मीडिया का जादू घर के अंदर भी चल पाएगा या नहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nakul Dhull (@nakul_dhull)

जाने-माने चेहरे मनीष गोयल की वापसी

नकुल के साथ ही टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम मनीष गोयल भी घर में एंट्री कर रहे हैं. पर्दे पर अलग-अलग किरदारों में जान फूंकने वाले मनीष अब किसी सीरियल के कैरेक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि अपनी असली शख्सियत के साथ इस प्रेशर कुकर जैसे माहौल का सामना करेंगे. उनके पास सालों का एक्टिंग और इंडस्ट्री का अनुभव है, जो उन्हें खेल की रणनीतियां समझने में मदद कर सकता है.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manish Goel (@abhinetamanishgoel)

ये भी पढ़ें- ‘गैरमर्द को LOVE YOU…LOVE YOU’ तेज प्रताप का छलका दर्द, शो में बताया क्यों 3 महीने में खत्म हो गया था प्यार

घरवालों की बढ़ेंगी मुश्किलें

शो के बीच में वाइल्ड कार्ड एंट्री होना हमेशा से गेम को और मसालेदार बना देता है. घर के पुराने कंटेस्टेंट पहले ही अपने दोस्त, दुश्मन और ग्रुप तय कर चुके हैं. ऐसे में नकुल और मनीष का आना उनके लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है. क्या पुराने खिलाड़ी इन दोनों नए चेहरों के खिलाफ एकजुट हो जाएंगे या फिर ये दोनों अपने गेम से घर में नया ग्रुप बनाएंगे? यह तो आने वाले एपिसोड्स में ही साफ हो पाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read