Bharat Express DD Free Dish

प्लेन में ही धर लिए गए Abhijeet Dipke, दिल्ली उतरते ही हिरासत में CJP के तीनों बड़े नेता; छावनी में बदला जंतर-मंतर

Jantar Mantar Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर आ रहे CJP नेता अभिजीत दीपके को दिल्ली लैंड होते ही विमान से हिरासत में लिया गया. AAP ने इसे ‘काला आपातकाल’ बताया.

Abhijeet Dipke

Jantar Mantar Protest: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने आ रहे कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनके साथियों को दिल्ली पुलिस ने फ्लाइट लैंड होते ही हिरासत में ले लिया. मुंबई से दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके को विमान के अंदर से ही हिरासत में लिया गया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर देश में ‘काला आपातकाल’ लगाने का गंभीर आरोप लगाया है.

CJP प्रमुख अभिजीत दीपके और उनके साथियों को मुंबई से दिल्ली आते ही फ्लाइट के भीतर हिरासत में ले लिया गया. वे मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग के लिए जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने आ रहे थे. हिरासत में लिए जाने के दौरान उन्होंने पुलिस पर तानाशाह रवैये का आरोप लगाया. वहीं दूसरी ओर, प्रदर्शनकारियों की धरपकड़ और रेलवे-मेट्रो पाबंदियों को लेकर आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार पर ‘काला आपातकाल’ लगाने का आरोप लगाया है.

‘अरेस्ट होने ही आया हूं…’: विमान के अंदर से दीपके का वीडियो

दिल्ली पहुंचते ही दिल्ली पुलिस की टीम (जिसमें महिला कर्मी भी शामिल थीं) प्लेन के अंदर पहुंची और CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को अपनी कस्टडी में ले लिया. हिरासत में लिए जाने के दौरान दीपके ने कहा, ‘मैं अरेस्ट होने के लिए ही आया हूं, कर लो अरेस्ट.’ उन्होंने विमान से एक वीडियो संदेश जारी करते हुए आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस उनके साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है और देश में ऐसी अराजकता तो आपातकाल के समय भी नहीं देखी गई थी.

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से पहले कड़ी घेराबंदी

अभिजीत दीपके मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर एक बड़ा आंदोलन करने वाले थे. हालांकि, कानून-व्यवस्था और सुरक्षा का हवाला देते हुए प्रशासन ने जंतर-मंतर जाने वाले रास्तों पर कड़ी चौकसी बरतते हुए कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली की सीमाओं और स्टेशनों पर ही रोक दिया.

‘देश में लगा है काला आपातकाल’: आम आदमी पार्टी का हमला

इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक घमासान भी तेज़ हो गया है. आम आदमी पार्टी (AAP) ने बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला. ‘आप’ विधायक गोपाल राय ने कहा कि सरकार ने केवल एक व्यक्ति को बचाने के लिए पूरे शहर में नाकेबंदी की, मेट्रो स्टेशन बंद कराए और 250 से ज़्यादा ट्रेनें रद्द करवा दीं. उन्होंने इसे देश में ‘काला आपातकाल’ करार दिया.

यह भी पढ़ें-Dhruv Rathee Detain: जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रशासन का बड़ा क्रैकडाउन, हिरासत में लिये गए जर्मनी से लौटे यूट्यूबर ध्रुव राठी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read