India slam Pakistan in UN: संयुक्त राष्ट्र (UN) के मंच पर इस बार भारत की ताकत और कूटनीति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पाकिस्तान के होश उड़ा दिए. संयुक्त राष्ट्र की चौथी समिति में उपनिवेशवाद से जुड़े मुद्दों पर जब पाकिस्तान ने हमेशा की तरह रोना रोते हुए कश्मीर का नापाक राग अलापा, तो भारत की महिला सांसदों ने उसे ऐसा करारा जवाब दिया कि पाकिस्तानी प्रतिनिधि की बोलती बंद हो गई.
बता दें सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तान के आतंकवाद और सैन्य तानाशाही के काले चिट्ठे खोलकर रख दिए, वहीं प्रिया सरोज ने भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का डंका बजाया.
महिमा कुमारी मेवाड़ का कड़क प्रहार(India slam Pakistan in UN)
संयुक्त राष्ट्र के मंच पर भारत का पक्ष रखते हुए सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने पाकिस्तान को आईना दिखाया. उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि पाकिस्तान यूएन जैसे वैश्विक मंच का इस्तेमाल लगातार जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और मनगढ़ंत कहानियां फैलाने के लिए कर रहा है. महिमा कुमारी ने स्पष्ट कर दिया कि चाहे पाकिस्तान लाख प्रोपेगैंडा कर ले, लेकिन जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा. इसमें किसी तीसरे देश के दखल की कोई गुंजाइश नहीं है.
PAK की असलियत पूरी दुनिया के सामने
पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय सांसद ने उसकी असलियत पूरी दुनिया के सामने रख दी. महिमा कुमारी ने कहा कि पाकिस्तान में पिछले कुछ महीनों में पाकिस्तानी सशस्त्र बलों और उनके पाले हुए आतंकवादियों ने अपने बुनियादी अधिकारों और आजादी की मांग कर रहे दर्जनों निर्दोष नागरिकों की बेरहमी से हत्या की है.
जिस देश का इतिहास सैन्य तानाशाही, चुनावों में धांधली, लोकप्रिय नेताओं को जेल में ठूंसने और आतंकवाद को सरकारी नीति के रूप में बढ़ावा देने का रहा हो, उसे भारत पर उंगली उठाने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है.
संयुक्त राष्ट्र मिशन में ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
संयुक्त राष्ट्र में सिर्फ कूटनीतिक मोर्चे पर ही नहीं, बल्कि वैश्विक प्रशासन के मामलों में भी भारत ने अपनी धमक दिखाई. सांसद प्रिया सरोज ने यूएन के अधिकारियों और शांति मिशनों (UN Peacekeeping Missions) पर तैनात विशेषज्ञों के आपराधिक आचरण का कड़ा मुद्दा उठाया.
प्रिया सरोज ने स्पष्ट किया कि भारत अपराधियों और कदाचार के मामलों में ‘जीरो टॉलरेंस’ (Zero Tolerance) की नीति पर चलता है और यूएन के भीतर भी पारदर्शिता व जवाबदेही तय होनी चाहिए.
ये भी पढ़ें- चीन में चुप्पी, तो भारत में बवाल क्यों? स्टारलिंक मामले में Elon Musk से पूछे जा रहे सवाल
UN में छाई भारतीय ‘नारी शक्ति’
भारत के स्थायी मिशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर दोनों महिला सांसदों के इस दमदार भाषण और रुख की जानकारी साझा की. अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के जानकारों का कहना है कि संयुक्त राष्ट्र जैसे मंच पर पुरुष राजनेताओं के बजाय भारतीय महिला सांसदों द्वारा पाकिस्तान को इस तरह धोना और कड़ा संदेश देना, देश की बढ़ती ‘नारी शक्ति’ और मजबूत कूटनीतिक परिपक्वता का सबसे बड़ा प्रमाण है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


