Bharat Express DD Free Dish

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी अपडेट: आसमान छूने लगे दाम, रिकॉर्ड तोड़ तेजी के बाद जानें अपने शहर का ताजा भाव

सोने के बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. वीकेंड के चलते आज वायदा बाजार में ट्रेडिंग बंद है, लेकिन बीते सत्र की तेजी के बाद दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने के भाव में जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया है.

Gold Silver Price Today

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव जारी

Gold Silver Price Today: अगर आप भी इन दिनों सोना खरीदने का मन बना रहे हैं या बाजार के उतार-चढ़ाव पर नजर बनाए हुए हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. सर्राफा बाजार में इन दिनों सोने की कीमतों में लगातार हलचल देखने को मिल रही है. वीकेंड होने की वजह से आज यानी शनिवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर ट्रेडिंग बंद है और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की तरफ से भी आज नए रेट जारी नहीं किए गए हैं. ऐसे में बाजार में कल के ही बंद भाव मान्य हैं, जिनके आधार पर आज खरीदारी हो रही है. आइए सीधे जानते हैं कि देश के बाजारों में सोने का ताजा हाल क्या कह रहा है.

वायदा बाजार और IBJA का हाल

कमोडिटी बाजार की बात करें तो MCX पर 4 दिसंबर 2026 वाले गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट का भाव 14,9610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. बीते सत्र में इसमें लगभग 1,893 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी तेजी दर्ज की गई थी, जिसके बाद से कीमतें ऊंचे स्तर पर टिकी हुई हैं. चूंकि आज शनिवार है, इसलिए MCX पर यही पुराना रेट ही चल रहा है. वहीं दूसरी ओर, IBJA के आंकड़ों पर नजर डालें तो वहां 24 कैरेट शुद्धता वाला सोना 14,9430 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास चल रहा है.

ये भी पढ़ें- ‘ऐसी पाबंदी पहले कभी नहीं देखी…’ CJP प्रदर्शन से थमा दिल्ली का चक्का, नई दिल्ली-निजामुद्दीन स्टेशन सील

दिल्ली सर्राफा बाजार में जोरदार उछाल

अगर देश की राजधानी दिल्ली के सर्राफा बाजार की बात करें, तो यहाँ सोने की चमक और ज्यादा तेज हो गई है. 99.9% शुद्धता वाला सोना यहाँ सीधा 1,900 रुपये महंगा हो गया है. इसके बाद दिल्ली में अब सोने का भाव टैक्स समेत उछलकर 1,54,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है.

कीमतों में आ रहे इस लगातार बदलाव को देखते हुए अगर आप जेवर या निवेश के लिए सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार का रुख देखकर ही सही फैसला लें. खरीदारी करने से पहले अपने लोकल सर्राफा बाजार में सोने के सटीक और फ्रेश भाव की जानकारी जरूर जुटा लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read