Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली में आज भी जाम का झाम: प्रोटेस्ट के चलते बंद रहेंगे ये रास्ते, क्या है आज की ट्रैफिक एडवाइजरी?

दिल्ली में 13 अक्टूबर 2026 को होटल ताज पैलेस में Bloomberg New Economy Forum के चलते सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक कई प्रमुख रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.

delhi traffic

Delhi Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में आज (13 अक्टूबर 2026) का दिन आम लोगों और ऑफिस जाने वालों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है. शहर में एक तरफ जहां राजनीतिक प्रदर्शनों के चलते ट्रैफिक प्रभावित है, वहीं दूसरी तरफ होटल ताज पैलेस में ‘ब्लूमबर्ग न्यू इकोनॉमी फोरम 2026’ के आयोजन के कारण वीवीआईपी मूवमेंट और भारी ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.

अगर आप घर से निकलने की सोच रहे हैं, तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की इस एडवाइजरी को जरूर पढ़ लें.

होटल ताज पैलेस के पास 6 घंटे डायवर्जन(delhi traffic diversion today)

ब्लूमबर्ग फोरम में देश-विदेश के कई दिग्गज प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. इसके मद्देनजर सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रिसेंट, सत्य मार्ग, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, शांतिपथ, विनय मार्ग और चंद्रगुप्त मार्ग सहित कई इलाकों में यातायात नियंत्रित किया गया है. नई दिल्ली और चाणक्यपुरी के आसपास के रास्तों से गुजरने वाले ड्राइवरों को अतिरिक्त समय लेकर चलने की सलाह दी गई है.

इन 9 प्रमुख स्थानों पर रहेगा सबसे ज्यादा डायवर्जन

यातायात को सुचारू रखने के लिए पुलिस ने 9 खास जगहों पर रूट बदले हैं:

  • धौला कुआं फ्लाईओवर (DKFO)
  • वंदे मातरम मार्ग-साइमन बोलिवर मार्ग क्रॉसिंग
  • राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल गोल चक्कर
  • सरदार पटेल मार्ग-मदर टेरेसा क्रिसेंट क्रॉसिंग
  • तीन मूर्ति गोल चक्कर
  • पंचशील मार्ग-शांतिपथ क्रॉसिंग
  • रिंग रोड-अफ्रीका एवेन्यू क्रॉसिंग
  • रिंग रोड-मोती बाग क्रॉसिंग
  • रिंग रोड-सैन मार्टिन मार्ग क्रॉसिंग

इन इलाकों में भी मिल सकता है जाम

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण दिल्ली के कई अन्य रास्तों (delhi traffic diversion today) पर भी असर पड़ सकता है. पंचकुइयां गोल चक्कर, मंडी हाउस, मिंटो रोड, दीन दयाल उपाध्याय मार्ग, कनॉट प्लेस आउटर सर्कल, भैरों रोड (रिंग रोड), लोधी रोड फ्लाईओवर, भीकाजी कामा प्लेस और संसद मार्ग के आसपास के इलाकों में स्थानीय ट्रैफिक डायवर्जन या रुकावट देखने को मिल सकती है.

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

रेलवे स्टेशन जाने के लिए: धौला कुआं फ्लाईओवर से वंदे मातरम मार्ग वाला रास्ता या फिर एम्स फ्लाईओवर से अरबिंदो मार्ग का इस्तेमाल करें.

एयरपोर्ट जाने के लिए: रिंग रोड से एम्स चौक, मोती बाग, आरटीआर मार्ग, संजय टी-पॉइंट और एनएच-48 के रास्ते महिपालपुर होते हुए टी-3 की तरफ बढ़ सकते हैं.

ये भी पढ़ें-वोट चोरी का आरोप, सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक बवाल; प्रदर्शन में कब-क्या हुआ? जानिए पूरी टाइमलाइन

इमरजेंसी वाहन रहेंगे सामान्य

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनें सामान्य रूप से चलेंगी, जिससे आप जाम से बचने के लिए मेट्रो का सहारा ले सकते हैं. इसके अलावा एम्बुलेंस, फायर ब्रिगेड और पानी-बिजली जैसी आपातकालीन सेवाओं वाले वाहनों पर किसी तरह की रोक नहीं होगी. घर से निकलने से पहले ट्रैफिक के लाइव अपडेट्स जरूर चेक कर लें.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital