Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है और निवेशक देश छोड़कर भाग रहे हैं.

मौलाना फजल-उर-रहमान ने आर्मी चीफ असीम मुनीर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पाकिस्तान से निवेशक भाग रहे हैं और देश अमेरिका को सौंपा जा रहा है.

Pakistan News: पाकिस्तान के प्रमुख इस्लामिक नेता मौलाना फजल-उर-रहमान (मौलाना डीजल) ने देश के आर्मी चीफ जनरल असीम मुनीर और शहबाज शरीफ सरकार के खिलाफ तीखा मोर्चा खोल दिया है. एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सेना की गलत नीतियों के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पूरी तरह तबाह हो चुकी है, निवेशक देश छोड़कर भाग रहे हैं और चीन का भरोसा भी पाकिस्तान से उठ चुका है.

मौलाना फजल-उर-रहमान का यह भाषण पाकिस्तान में सेना और सरकार के खिलाफ बढ़ते असंतोष को दर्शाता है. उन्होंने खुलकर आर्मी चीफ असीम मुनीर पर देश के संसाधन अमेरिका को बेचने, अर्थव्यवस्था को तबाह करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान की साख खत्म करने का आरोप लगाया है. अफगानिस्तान की तुलना में पाकिस्तान से निवेशकों का पलायन होना देश के लिए एक बड़ा संकट बन चुका है.

पश्चिमी सीमा बंद, व्यापार ठप और चीन का टूटा भरोसामौलाना

फजल-उर-रहमान ने कहा कि अफगानिस्तान के साथ चल रहे तनाव और युद्ध जैसी स्थिति के कारण पाकिस्तान की पूरी पश्चिमी सीमा बंद हो गई है. इससे आम लोगों का कारोबार और आजीविका पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तान की इन डांवाडोल नीतियों की वजह से उसके सबसे करीबी मित्र देश चीन का भरोसा भी अब पाकिस्तान से उठ गया है.

FATA के संसाधनों पर कब्जा और अमेरिका से साठगांठ का आरोपआर्मी

प्रमुख असीम मुनीर पर सीधा निशाना साधते हुए मौलाना ने कहा कि अफगानिस्तान से सटे FATA के इलाकों में अघोषित आपातकाल लागू किया गया है. इसका असल मकसद वहां मौजूद कीमती खनिज संसाधनों पर कब्जा करना है. उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकियों के साथ ऐसे समझौते किए जा रहे हैं जैसे वे ही देश की जमीन और संसाधनों के असली मालिक हों और पाकिस्तान को अमेरिका के हवाले किया जा रहा है. उन्होंने चेतावनी दी कि रूस और चीन को भी इस कदम पर सख्त ऐतराज है.

अफगानिस्तान में आ रहा निवेश, पाकिस्तान से भाग रहे निवेशक

मौलाना ने तुलना करते हुए कहा कि आज दुनिया भर के निवेशक अफगानिस्तान में पैसा लगाने आ रहे हैं, जबकि पाकिस्तानी निवेशक अपनी पूंजी विदेश ले जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि निवेश के लिए शांति, पारदर्शिता और कानून का राज जरूरी होता है, जो पाकिस्तान में पूरी तरह खत्म हो चुका है. उन्होंने शहबाज सरकार और सेना को ललकारते हुए कहा कि देश को बर्बाद करके भी ‘देश बचाने’ की झूठी डींगें हांकी जा रही हैं.

यह भी पढ़ें-5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital