Lalu family Viral Video: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत और आरजेडी नेता व जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) प्रमुख तेज प्रताप यादव की मुलाकात इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियों में है。 हाल ही में एक कार्यक्रम के सिलसिले में पटना पहुंची मल्लिका शेरावत ने तेज प्रताप से मुलाकात की. जब मल्लिका को पता चला कि वह पटना में हैं, तो उन्होंने तेज प्रताप के परिवार से मिलने की इच्छा जताई, जिसे सहर्ष स्वीकार करते हुए तेज प्रताप उन्हें अपने आवास ले गए.
मल्लिका शेरावत की लालू परिवार से यह खास मुलाकात पूरी तरह पारिवारिक रंग में रंगी नजर आई. पूर्व सीएम राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य से मुलाकात के बाद तेज प्रताप द्वारा शेयर किया गया वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
पटना में हुई खास मुलाकात
मल्लिका शेरावत शनिवार को पटना में एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात तेज प्रताप यादव से हुई. तेज प्रताप ने बताया कि इससे पहले उनकी मुलाकात जियो के एक कार्यक्रम और ‘भोजपुर बबाल’ शो के दौरान मल्लिका शेरावत से हो चुकी थी.
View this post on Instagram
राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य से मिलीं मल्लिका
तेज प्रताप यादव एक्ट्रेस मल्लिका शेरावत को सीधे अपने पटना स्थित आवास पर ले गए. वहां पहुंचते ही मल्लिका की मुलाकात बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और रोहिणी आचार्य से हुई. लालू परिवार के सदस्यों ने एक्ट्रेस का गर्मजोशी से स्वागत किया. आमने-सामने की मुलाकात के अलावा तेज प्रताप ने परिवार के अन्य सदस्यों से वीडियो कॉल के जरिए भी बात कराई.
तेज प्रताप ने शेयर किया वीडियो
इस पूरी मुलाकात के बाद तेज प्रताप यादव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने लिखा कि आज का दिन उनके और उनके पूरे परिवार के लिए बेहद खास और यादगार रहा है. उन्होंने मल्लिका शेरावत के सरल स्वभाव और अपनेपन की जमकर तारीफ करते हुए लिखा, ‘कुछ मुलाकातें सिर्फ मुलाकात नहीं होतीं, बल्कि जिंदगीभर के लिए खूबसूरत यादें बन जाती हैं.’
यह भी पढ़ें-राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





