Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और हास्यास्पद घटना सामने आई है, जहां जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड और कॉरिडोर में दो सांड बेधड़क घूमते नजर आए. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Mahoba hospital bull video

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखकर आप हंसेंगे भी और व्यवस्था की बदहाली पर रोएंगे भी. महोबा के जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में अचानक दो बड़े-बड़े सांड जा घुसे. अस्पताल के अंदर मरीजों की जगह सांडों की इस ‘VIP आवाजाही’ का वीडियो अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है.

जैसे कोई वीआईपी मरीज टहल रहा हो ( stray bull inside Mahoba hospital)

सामने आए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक सांड अस्पताल के मुख्य दरवाजे से अंदर दाखिल होता है और लंबी गलियों (कॉरिडोर) में ऐसे टहलने लगता है जैसे कोई निरीक्षण करने आया हो. पैथोलॉजी लैब के साइनबोर्ड और अल्ट्रासाउंड रूम के सामने से गुजरते हुए सांड का यह अंदाज देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. गनीमत यह रही कि इस दौरान किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन मरीजों और तीमारदारों के बीच दहशत का माहौल जरूर बन गया.

जनता पूछ रही तीखे सवाल (Mahoba hospital Sand Viral Video)

इस घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह की मजेदार और तंजभरी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कोई कह रहा है कि शायद सांड को भी ‘आयुष्मान कार्ड’ बनवाना होगा, तो कोई चुटकी ले रहा है कि गर्मी से बचने के लिए वह एसी की हवा खाने अंदर घुस गया था.

हालांकि, इस मजाक के पीछे एक बहुत गंभीर हकीकत छिपी हुई है. जनता और मरीज अब सीधा सवाल पूछ रहे हैं कि आखिर अस्पताल के गेट पर सुरक्षा गार्ड क्या कर रहे थे? यदि सरकारी अस्पतालों में आवारा जानवर इतनी आसानी से इमरजेंसी वार्ड तक पहुँच सकते हैं, तो आम नागरिकों और मरीजों की सुरक्षा की क्या गारंटी है? अब देखना यह होगा कि वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग इस मामले में सिर्फ खानापूर्ति करते हैं या वाकई अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital