Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अगले 8 घंटे इन 11 राज्यों में कहर बन टूटेगा मौसम…! 75 की स्पीड से आंधी और मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

Today Weather Update के मुताबिक, 23 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में बारिश, तेज हवाओं और आंधी की आशंका जताई गई है.

WEATHER

(AI IMAGE)

Weather Update Today: मानसून की विदाई के बीच मौसम ने एक बार फिर बेहद खतरनाक तेवर अपना लिए हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज यानी 23 अक्टूबर को देश के 11 राज्यों में मूसलाधार बारिश और भयंकर तूफान का सबसे बड़ा अलर्ट जारी किया है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण मौसम पूरी तरह से बिगड़ गया है.

कई इलाकों में 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलने और कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी की आशंका जताई गई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है.

इन 11 राज्यों में मंडराया सबसे बड़ा खतरा(Weather Update Today)

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, यूपी, दिल्ली, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश और आंधी का भयंकर तांडव देखने को मिल सकता है. इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, ओडिशा, झारखंड और तेलंगाना में भी हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के झोंके चलने की चेतावनी दी गई है.

दिल्ली से लेकर यूपी-बिहार तक बिगड़ेगा मौसम

दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आज बारिश और तेज सतही हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है, जहां अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद, मेरठ, बरेली, अलीगढ़, आगरा, लखनऊ और वाराणसी समेत कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ 40 से 50 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार: पटना, गया, पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर और भागलपुर समेत दर्जनों जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है.

प्रमुख शहरों के क्या हैं हाल?

शहर अधिकतम तापमान (23 अक्टूबर) न्यूनतम तापमान (23 अक्टूबर)
दिल्ली 31°C 19°C
मुंबई 36°C 27°C
चेन्नई 28°C 26°C
कोलकाता 32°C 23°C
लखनऊ 31°C 19°C
पटना 31°C 20°C
रांची 27°C 17°C
भोपाल 31°C 18°C
जयपुर 32°C 20°C
शिमला 21°C 09°C
नैनीताल 21°C 12°C

पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी की शुरुआत

उत्तराखंड (नैनीताल, देहरादून, पिथौरागढ़ आदि) और हिमाचल प्रदेश (मचंडी, चंबा, कुल्लू, मनाली) में भारी बारिश और 60 किमी/घंटे की रफ्तार से आंधी का अलर्ट है. पर्वतीय इलाकों में (Weather Update Today) ठंड ने कंपकंपी बढ़ा दी है, जहां मनाली का न्यूनतम तापमान गिरकर माइनस 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है. वहीं जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में भी मध्यम बारिश और तूफान की चेतावनी जारी की गई है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital