(AI IMAGE)
Bihar STET 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है. 4 नवंबर को आयोजित होने वाली परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा इस दिन तय थी, उन्हें अब नए परीक्षा शेड्यूल के अनुसार शामिल होना होगा.
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने KVS और NVS परीक्षाओं की तारीखों के टकराव के कारण 4 नवंबर को होने वाली STET 2026 परीक्षा को स्थगित कर 21 नवंबर कर दिया है. इसके लिए 24 अक्टूबर को नया एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. अन्य सभी दिनों की परीक्षाएं अपने निर्धारित शेड्यूल (25 अक्टूबर से 21 नवंबर) के अनुसार ही होंगी. यह परीक्षा 150 अंकों की होती है जिसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं रखी गई है.
4 नवंबर की परीक्षा स्थगित
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 4 नवंबर को होने वाली सेकेंडरी टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) 2026 की परीक्षा को स्थगित कर दिया है. बोर्ड द्वारा जारी नए शेड्यूल के मुताबिक, 4 नवंबर वाली परीक्षा अब 21 नवंबर को आयोजित कराई जाएगी. ऐसे में इस दिन परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों को रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा.
परीक्षा टलने की मुख्य वजह
4 नवंबर को परीक्षा की तारीख टकराने (Clash) के कारण बोर्ड ने यह फैसला लिया है. दरअसल, इसी दिन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) और नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की परीक्षाएं भी निर्धारित हैं. परीक्षार्थियों को असुविधा से बचाने के लिए BSEB ने STET परीक्षा की तारीख को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया.
एडमिट कार्ड कब और कैसे डाउनलोड करें?
तारीख में बदलाव के बाद बोर्ड 24 अक्टूबर को रिवाइज्ड एडमिट कार्ड जारी करेगा. जिन उम्मीदवारों की परीक्षा 21 नवंबर को है, वे एसटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbtrt.co.in पर जाकर अपना नया एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इसके लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना होगा.
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट stetregistration.cbtrt.co.in पर जाएं.
- होम पेज पर दिख रहे ‘Bihar STET 2026 Revised Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें.
- नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड (लॉगिन क्रेडेंशियल) भरें.
- सबमिट बटन पर क्लिक करते ही नया अपडेटेड एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
क्या अन्य तारीखों के शेड्यूल में भी हुआ है बदलाव?
बीएसईबी ने स्पष्ट किया है कि केवल 4 नवंबर की परीक्षा की तारीख में संशोधन किया गया है. बाकी अन्य सभी परीक्षाएं पहले से तय टाइम-टेबल के अनुसार ही होंगी. STET 2026 की परीक्षाएं 25 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जा रही हैं.
बिहार STET परीक्षा क्या है और इसका पैटर्न क्या है?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा राज्य के माध्यमिक (कक्षा 9 और 10) एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 और 12) विद्यालयों में शिक्षकों की पात्रता तय करने के लिए STET परीक्षा आयोजित की जाती है.
इस परीक्षा में कुल 150 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं. इसमें 100 अंक उम्मीदवार के संबंधित विषय से होते हैं, जबकि 50 अंक शिक्षण कला (Teaching Skills) और अन्य योग्यताओं के लिए निर्धारित होते हैं. प्रत्येक सही उत्तर पर 1 अंक मिलता है और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है.
यह भी पढ़ें-दिल्ली यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी का शानदार मौका! 126 पदों पर निकली सीधी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


