Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

‘थूककर चाटने वाला…’ Ex गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह के पास लौटेंगे पवन सिंह! पत्नी ज्योति ने कसा तंज

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद पत्नी ज्योति सिंह का वीडियो चर्चा में है. जानिए वफादार पति को लेकर उन्होंने क्या कहा और पवन-ज्योति के रिश्ते का पूरा मामला.

Pawan Singh Akshara Singh Jyoti Singh

पवन सिंह, ज्योति सिंंह और अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड और भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह से माफी मांगकर हर किसी का ध्यान खींच लिया. एक इवेंट में पवन सिंह ने अक्षरा को प्यार से ‘बाबू’ और ‘बच्चा’ कहकर बुलाया. इतना ही नहीं, उन्होंने एक्ट्रेस के माता-पिता से भी माफी मांगी. इस पूरे घटनाक्रम के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह के सोशल मीडिया पोस्ट भी लोगों का ध्यान खींच रहे हैं.

ज्योति सिंह ने पति पर साधा निशाना?

पवन सिंह के अक्षरा सिंह से माफी मांगने के बाद ज्योति सिंह का एक नया वीडियो सामने आया है. इसमें वह अपनी सहेलियों और बहन के साथ सिंदूर खेला करती नजर आ रही हैं. वीडियो में बातचीत के दौरान उनकी दोस्त माता रानी से प्रार्थना करती हैं कि ज्योति की मांग भी सिंदूर से भर जाए.

इस पर ज्योति मजाकिया अंदाज में जवाब देती हैं कि मांग तभी लाल करना, जब अच्छा पति मिले. वह कहती हैं कि पति के पास खूब पैसा होना जरूरी नहीं है, लेकिन उसका स्वभाव अच्छा होना चाहिए. वह वफादार हो और इधर-उधर मुंह मारने वाला न हो.

इसी बातचीत में ज्योति की दोस्त कहती हैं कि पति ऐसा भी नहीं होना चाहिए, जो ‘थूककर चाटने वाला’ हो. यह सुनते ही ज्योति जोर-जोर से हंसने लगती हैं. इसके बाद वह कहती हैं कि जीवनसाथी ऐसा होना चाहिए, जो पत्नी के स्वाभिमान को बनाए रखे. ज्योति की इन बातों को सोशल मीडिया पर पवन सिंह से जोड़कर देखा जा रहा है. हालांकि, वीडियो में उन्होंने किसी का नाम लेकर सीधे तौर पर कोई आरोप नहीं लगाया है.

पवन सिंह और ज्योति के रिश्ते में क्यों आई दरार?

पवन सिंह और ज्योति सिंह की शादी साल 2018 में हुई थी. यह पवन सिंह की दूसरी शादी थी. शादी के बाद दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी और मामला अदालत तक पहुंच गया. दोनों के बीच तलाक का केस काफी समय से चल रहा है..

ज्योति कई बार पवन सिंह के अदालत में पेश नहीं होने को लेकर नाराजगी जता चुकी हैं. वह अपने वैवाहिक रिश्ते को बनाए रखना चाहती हैं, जबकि पवन सिंह इस शादी को खत्म करना चाहते हैं. तलाक और गुजारा भत्ते को लेकर भी दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आती रही हैं.

अक्षरा सिंह से रहा है पुराना रिश्ता

पवन सिंह और अक्षरा सिंह कभी भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ियों में गिने जाते थे. दोनों ने साथ काम किया और उनके रिश्ते को लेकर भी काफी चर्चा हुई. हालांकि, बाद में दोनों के बीच दूरियां बढ़ गईं और उनके विवाद सार्वजनिक हो गए.


ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: होटल के कमरे से मिले अहम सुराग, नीले बैग में हथियार होने का शक; बॉलीवुड सितारों के घरों की भी की रेकी


अब पवन सिंह का अक्षरा से माफी मांगना और ज्योति का यह वीडियो सामने आना एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है. क्या पवन सिंह और अक्षरा के रिश्ते में कोई नया मोड़ आएगा या यह महज पुरानी बातों को पीछे छोड़ने की कोशिश है, फिलहाल इस पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी. पवन सिंह की ओर से ज्योति के वायरल वीडियो पर अभी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital